Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » भ्रष्टाचार के खिलफ पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या

भ्रष्टाचार के खिलफ पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, जानें क्या

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 14, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
say no to corruption - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़ः SAY no to corruption… भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकंजा और कसते हुए, पंजाब सरकार ने आज डिप्टी कमिश्नरों, एस.डी.एमज़, एस.एस.पीज़ और एस.एच.ओज़ को यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाएं, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पंजाब सरकार ने जन सेवाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार तरीके से उपलब्ध कराने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि भ्रष्ट गतिविधियों से लोगों का विश्वास टूटता है, संस्थाएं कमजोर होती हैं और राष्ट्रीय विकास में बाधाएं आती हैं। इसलिए, इस समस्या को जड़ से खत्म करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पंजाब सरकार ने निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त और नागरिक-केंद्रित शासन सुनिश्चित करने के लिए सभी फील्ड अधिकारियों को कड़े और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

SAY no to corruption…यह सुनिश्चित करना हर सरकारी अधिकारी की जिम्मेदारी है कि लोगों को किसी भी स्तर पर सरकारी कर्मचारियों से मिलते समय पैसे के लेन-देन या किसी अन्य प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजाब सरकार ने यह भी आदेश दिए हैं कि सरकारी कार्यों के दौरान जनता के साथ किसी भी तरह की परेशानियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, यह भी अनिवार्य है कि जनसेवा कार्यों को अनुशासित तरीके से प्रभावी ढंग से और न्यूनतम समय में पूरा किया जाए। पंजाब सरकार ने कहा कि अधिकारियों को और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नरों, एस.एस.पीज़, एस.डी.एमज़, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस.पीज़, डी.एस.पीज़, एस.एच.ओज़ और अन्य फील्ड अधिकारियों/कर्मचारियों के बारे में जहां आम लोगों से फीडबैक लिया जाएगा, वहीं संबंधित सांसदों और विधायकों से भी उनकी कार्यशैली को लेकर प्रतिक्रिया ली जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फीडबैक ही अधिकारियों के लिए पुरस्कार और दंड का आधार बनेगी।

प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यों को और अधिक ईमानदारी, जिम्मेदारी और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ निभाएं तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनिवेश करने पर मिलेंगे 4 लाख रुपए, सिर्फ इतने सालों में
Next Article महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर हमला
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.