Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026

एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

June 27, 2026

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
डॉ. बलजीत कौर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी जिलों को जारी की गई धनराशि
  • 3,763 गांवों की ग्राम विकास योजनाओं को मंजूरी; 242 नए गांवों को विकास कार्यों में कमी दूर करने के लिए प्रत्येक को 20-20 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत
  • सभी के लिए विकास के समान अवसर सुनिश्चित कर समग्र विकास को गति देने और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 27 जून  2026

समग्र ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर के उन गांवों के विकास के लिए, जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, आदर्श ग्राम योजना के तहत 72.21 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार ऐसा ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक गांव को विकास के समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार विकास की खाई को पाटने, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है कि विकास का लाभ प्रत्येक घर तक, विशेषकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 3,763 गांवों को घर-घर सर्वेक्षण कराने, ग्राम विकास योजनाएं (वीडीपी) तैयार करने तथा योजना निर्माण से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने आगे बताया कि नव-चयनित 242 गांवों में से प्रत्येक को विकास कार्यों में कमी (गैप-फिलिंग) दूर करने के लिए 20 लाख रुपये की अनुदान राशि भी स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग ग्राम विकास योजनाओं के माध्यम से चिन्हित स्थानीय बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय (कन्वर्जेंस) पर विशेष बल दिया गया है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं परिणामोन्मुख उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समितियां प्रभावी योजना निर्माण, समयबद्ध कार्यान्वयन तथा धनराशि के उचित उपयोग को सुनिश्चित करेंगी, जिससे विकास कार्यों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंच सके।

मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग अनुसूचित जाति बहुल गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके तहत आवश्यक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जो प्रत्येक नागरिक को सम्मान, बेहतर अवसर और उच्च जीवन स्तर प्रदान करने में सहायक हो।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू
Next Article मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

June 27, 2026

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
Don't Miss

एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskJune 27, 2026

ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी जिलों…

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

June 27, 2026

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-भगवंत मान

June 26, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.