Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 105 नए मरीज

August 25, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  •  गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे: डीजीपी गौरव यादव
  •  सभी आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के निवासी हैं: पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़/अमृतसर, 27 जून 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यक्तियों को 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह (33) और शरणबीर सिंह उर्फ सन्नी (31), दोनों निवासी गांव महावा (अमृतसर), मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (21), निवासी गांव निहाला किलचा, फिरोजपुर तथा पिप्पल सिंह (22), निवासी गांव फतेहवाला हिठाड़, फिरोजपुर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर (मेड इन चाइना), एक 9 एमएम ग्लॉक (मेड इन ऑस्ट्रिया), एक अन्य 9 एमएम पिस्तौल, पांच .30 बोर पिस्तौल तथा नौ जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों के दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे और सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों की इस सप्लाई चेन में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए मामले की आगे-पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है।
ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीमों ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रवि सिंह और शरणबीर उर्फ सन्नी को तीन पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनके खुलासों के आधार पर दो और पिस्तौल बरामद किए गए तथा जांच को आगे बढ़ाया गया।
उन्होंने बताया कि विदेश-आधारित तस्कर के संबंध में और सुराग मिलने पर जांच तेज करते हुए पुलिस ने मनप्रीत उर्फ मन्नू तथा पिप्पल सिंह को तीन पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। आगे की पूछताछ के दौरान इन दोनों आरोपियों से दो और पिस्तौल बरामद हुए, जिससे अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में उनकी सक्रिय भूमिका का खुलासा हुआ।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शरणबीर उर्फ सन्नी तथा रवि सिंह पहले से ही हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित थे।
उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि चारों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के निवासी हैं, जिससे सीमा पार अवैध हथियार तस्करी गतिविधियों तक उनकी पहुंच और संलिप्तता का संकेत मिलता है।
इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला थाना छेहरटा में शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 तथा 25 (6, 7, 8) के तहत एफआईआर संख्या 140 दिनांक 21.06.2026 तथा दूसरा मामला थाना मकबूलपुरा, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत एफआईआर संख्या 198 दिनांक 22.06.2026 के रूप में दर्ज किया गया है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleयुद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल
Next Article एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026
Don't Miss

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskAugust 25, 2026

➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा:…

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.