Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल

May 2, 2026

पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम: गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को मिली नई ताकत

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

– दशकों तक सरकारें अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘पैसे नहीं हैं’ का बहाना बनाती रहीं- केजरीवाल

– आज पंजाब ने यह साबित कर दिया कि बात सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि नेक नीयत की थी- केजरीवाल

– इस पैसे का इस्तेमाल पंजाब की जनता की सेवा किया जा रहा है, यही है ‘‘आप’’ का मॉडल- केजरीवाल

– पंजाब के इतिहास में अब तक की यह सबसे अधिक वृद्धि है जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 02 मई 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी ने इस बार रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह किया है। पंजाब के इतिहास में अब तक की यह सबसे अधिक राजस्व वृद्धि के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भगवंत मान सरकार के ईमानदार शासन को श्रेय दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारें अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पैसे नहीं होने का बहाना बनाती थीं, लेकिन सीएम भगवंत सिंह मान की अगुआई में आज पंजाब ने इस सच्चाई को साबित कर दिया कि बात सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि नेक नीयत की थी।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की ओर से एक्स पर साझा की गई जीएसटी संग्रह की डिटेल को रीट्वीट कर कहा कि दशकों तक सरकारें अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘पैसे नहीं हैं’ का बहाना बनाती रहीं। लेकिन आज पंजाब ने इस सच्चाई को साबित कर दिया है कि बात सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि नेक इरादे की थी। ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और अब उस पैसे का इस्तेमाल पंजाब की जनता की सेवा में किया जा रहा है। यही है आम आदमी पार्टी का मॉडल।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे एक शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने एक वर्ष में जीएसटी संग्रह में ऐतिहासिक 66 फीसद की वृद्धि दर्ज की है। यह पंजाब के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। यह सभी प्रमुख राज्यों और राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है, जो किसी भी राज्य द्वारा दर्ज की गई सबसे अधिक वृद्धि है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम: गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को मिली नई ताकत
Next Article मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026

पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम: गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को मिली नई ताकत

May 2, 2026

पंजाब जेलें और सुधार सेवाएं विधेयक 2026: आधुनिक और मानवीय जेल सुधार की नई पहल

May 2, 2026
Don't Miss

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल

HNE News DeskMay 2, 2026

– दशकों तक सरकारें अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘पैसे नहीं हैं’ का बहाना…

पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम: गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को मिली नई ताकत

May 2, 2026

पंजाब जेलें और सुधार सेवाएं विधेयक 2026: आधुनिक और मानवीय जेल सुधार की नई पहल

May 2, 2026

पंजाब में डायरेक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस सर्विसेज को मंजूरी, CM भगवंत मान कैबिनेट का बड़ा फैसला

May 1, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.