Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 20, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

– राज्य के लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे- केजरीवाल

– हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं, जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे- केजरीवाल

– आज पंजाब में चर्चा है कि चार साल में भगवंत मान सरकार ने जितना काम कर दिया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

– विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा जनहित का कोई मुद्द ही नहीं बचा है- केजरीवाल

नई दिल्ली/पंजाब, 20 मई 2026

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी को रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी है। हमें जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है और आम आदमी पार्टी 2027 में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं और जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे। अब विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा कोई मुद्द ही नहीं बचा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर आया हूं। अगले दो दिन में भगवंत मान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें होंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। हम विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा करेंगे, क्योंकि चार साल सरकार चलाने के बाद आज पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत पॉजिटिविटी है। आमतौर पर चार साल सरकार चलाने के बाद सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी होती है, लेकिन आज भगवंत सिंह मान सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो इनकंबेंसी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं। लोग बात कर रहे हैं कि बिजली फ्री कर दी गई है। नहरी खाल बनाकर खेतों तक पानी पहुंचा दिया गया है। पहले किसानों को रात में बिजली मिलती थी, अब दिन में बिजली आने लग गई है। 10-10 लाख रुपए का सेहत बीमा हो गया है। बहुत बड़े स्तर पर शानदार सड़कें बन रही हैं, हर गांव में प्लेग्राउंड बन रहे हैं और अब अगले कुछ दिनों में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए आने वाले हैं। इतना सारा काम कभी किसी सरकार ने नहीं किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत खुश हैं और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष के लोग केवल गाली-गलौज करते हैं। वे भगवंत मान को केवल गालियां देते हैं। गालियों के अलावा उनके पास कुछ नहीं है। इसलिए मैं समझता हूं कि आने वाले चुनाव में हम बहुत अच्छा करेंगे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
Don't Miss

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

HNE News DeskMay 20, 2026

– उड़ानें शुरू होने के बाद पहली बार ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के…

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026

हरियाणा में 25 मई से 30 जून तक स्कूल बंद,

May 20, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

क्या अश्वनी शर्मा को लगता है कि पंजाबी अकाली-भाजपा के नशों और गैंगस्टरों के दशक को भूल गए हैं: बलतेज पन्नू

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.