Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026

भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 3, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
बलतेज पन्नू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 पंजाब पुलिस अब एआई की मदद से वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम के जरिये अपराधियों की करेगी पहचान:बलतेज पन्नू

पुलिस ने दुनिया भर में बैठे लगभग 3.90 लाख से ज्यादा दोषियों का बनाया डाटाबेस:पन्नू

 84000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपलों का वॉइस बैंक किया तैयार:पन्नू

 चंडीगढ़ 3 मई 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब में युद्ध नशयां विरुद्ध” और ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही है।

गैंगस्टरों पर शिकंजा मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस की तकनीकी प्रगति पर चर्चा करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने एक अत्याधुनिक ‘वॉइस बैंक’ तैयार किया है जिसमें 84,000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में शम्भू धमाके के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पुराने धमाकों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सब गिरफ्तारियां इसी तकनीक की मदद से संभव हुई हैं।

पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस के पास अब दुनिया भर में सक्रिय लगभग 3 लाख 90 हजार से अधिक अपराधियों का विशाल डेटाबेस उपलब्ध है। वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम की मदद से अब अपराधियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा लिया जाएगा।

पन्नू ने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा। सूबे की हाई-टेक पुलिस इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हर अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।

नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ आप सरकार की मुहिम का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पिछले 427 दिनों से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं, बल्कि नशों के सौदागरों की कमर भी तोड़ी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नशे की काली कमाई से आलीशान महल खड़े किए हैं, उन पर सरकार का ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) लगातार चल रहा है। यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब की धरती से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी
Next Article भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026

भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026
Don't Miss

भगवंत मान सरकार के तहत अप्रैल 2026 में पंजाब के राजस्व में भारी बढ़ोतरी, वैट और पी.एस.डी.टी. में दोहरे अंकों की वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskMay 3, 2026

वैट उगाही में 23.28% की भारी बढ़ोतरी, परिणामस्वरूप 230 करोड़ रुपये का इजाफा: हरपाल सिंह…

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए और मजबूत किया: बलतेज पन्नू

May 3, 2026

मोहाली से भगवंत मान का युवाओं को संदेश: खुद का काम शुरू करें, सरकार हर मदद देगी

May 2, 2026

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल

May 2, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

सरहद पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौलों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.