Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा

April 19, 2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्यवाद

April 19, 2026

दो भारतीय टैंकरों को बनाया गया निशाना, सभी क्रू सुरक्षित; MEA ने ईरानी राजदूत को तलब किया

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » सीएम भगवंत सिंह मान ने नशों के खिलाफ साझा लड़ाई के लिए लोगों को दी बधाई

सीएम भगवंत सिंह मान ने नशों के खिलाफ साझा लड़ाई के लिए लोगों को दी बधाई

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
bhagwant 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

पंजाब में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशों के खिलाफ साझा लड़ाई के लिए लोगों को दी बधाई

  • पिछली सरकारों ने नशे के व्यापार को संरक्षण दिया और पीढ़ियों को बर्बाद किया; ‘आप’ सरकार ने नेटवर्क खत्म करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • हमारी सरकार ने नशे के कारोबार की रीढ़ तोड़ी, एक वर्ष में 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद: मुख्यमंत्री
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत 2025 में 36,178 एफआईआर दर्ज, सजा दर 88 प्रतिशत तक पहुंची: मुख्यमंत्री
  • नशों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति को जनता के सहयोग से जन आंदोलन में बदला गया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 2 मार्च: 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पंजाब के लोगों को बधाई दी और इसे राज्य को नशों के खतरे से मुक्त करने की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक अभियान बताया।
पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए इस जन आंदोलन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने पंजाब में नशों के खिलाफ लड़ाई की दिशा को पूरी तरह बदल दिया है और नशा आपूर्ति के नेटवर्क को सख्ती से समाप्त किया गया है।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, “युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम पंजाब में ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई रही है। पिछली सरकारों ने ड्रग व्यापार को संरक्षण दिया, जिससे राज्य की कई पीढ़ियां बर्बाद हो गईं। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने नशों की सप्लाई लाइन तोड़कर और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे भेजकर नशे के कारोबार की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है।”

इस मुहिम के प्रभाव और व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशों के खिलाफ इस मुहिम को आम लोगों के सक्रिय सहयोग से एक जन आंदोलन में बदलने के लिए व्यापक और बहुआयामी रणनीति अपनाई गई। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 से फरवरी 2026 तक नशों के खतरे के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति लागू की गई।

इस मुहिम के अंतर्गत की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कुल 36,178 एफआईआर दर्ज की गईं और 51,648 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 2,277 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई तथा 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए।

उन्होंने आगे कहा कि नशा तस्करों से 16.70 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है और तस्करों से संबंधित करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त या ध्वस्त की गई हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल सजा दर लगभग 84 प्रतिशत रही है, जो निरंतर सुधार के साथ वर्ष 2025 में लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह मजबूत केस तैयारी और फॉरेंसिक सहयोग का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत वर्तमान सरकार नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं की कीमत पर तस्करों को फलने-फूलने नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए है और इसे बिना किसी रुकावट के लगातार जारी रखा जाएगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Next Article 1721 से शुरू हुआ क्रिकेट का कारवां: भारत में खेल से जुनून तक का सफर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा

April 19, 2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्यवाद

April 19, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
Don't Miss

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्यवाद

HNE News DeskApril 19, 2026

चंडीगढ़, 19 अप्रैल 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को ऐलान…

दो भारतीय टैंकरों को बनाया गया निशाना, सभी क्रू सुरक्षित; MEA ने ईरानी राजदूत को तलब किया

April 19, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026

जालंधर के काला सिंघा रोड पर कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 70-80 झुग्गियां राख

April 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.