Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 105 नए मरीज

August 25, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 27, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
बरिंदर कुमार गोयल ने अस्पताल पहुंचकर मरीज़ों का जाना हाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अस्पताल पहुंचकर मरीज़ों का जाना हाल

अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़/मूनक, 27 मई: 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज सिविल अस्पताल मूनक पहुंचकर हाल ही में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए लोगों को दिए जा रहे इलाज का जायज़ा लिया। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से बातचीत कर उनका हाल जाना और अधिकारियों को सभी प्रभावित लोगों के लिए निरंतर चिकित्सा सुविधाएं तथा तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बता दें कि पिछले दिनों मूनक में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने के बाद कई लोगों, जि4b70181e c471 4fc8 9332 2f70f8f1eb45 - Hindi News Expressनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद प्रभावित लोगों को सिविल अस्पताल मूनक तथा कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन संगरूर, एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचकर मरीज़ों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने और हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नज़र रखेंगे। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज व्यवस्था और सुविधाओं का जायज़ा लिया। मरीज़ों के इलाज में तेज़ी लाई गई तथा विभिन्न शहरों से डॉक्टरों की टीमों को बुलाकर हर प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। कुछ मरीज़ों को संगरूर रेफर भी किया गया है।

कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर कुमार गोयल ने सिविल अस्पताल मूनक पहुंचकर मरीज़ों का हाल जाना और अस्पताल में किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी भी हासिल की।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि शादी समारोह में भोजन करने के बाद बिमार हुए करीब 72 लोगों को सरकारी और कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सभी मरीज़ ख़तरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि कौहरियां, संगरूर, भवानीगढ़ और लहरागागा से डॉक्टरों की टीमें मरीज़ों का इलाज कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पटियाला से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम मूनक अस्पताल पहुंच रही है। सिविल सर्जन संगरूर स्वयं पूरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर हेल्थ से भी बातचीत हो चुकी है ताकि मरीज़ों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि मरीज़ों के इलाज में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन एंबुलेंस मौके पर तैयार रखी गई हैं। सभी मरीज़ों ने अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि दूध और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के खिलाफ केंद्र सरकार को पूरे देश में सख़्त कानून बनाने चाहिए ताकि मिलावट के कारण होने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
Next Article पंजाब भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, केवल सिंह ढिल्लों के हाथों में संगठन की कमान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026
Don't Miss

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskAugust 25, 2026

➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा:…

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.