Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दुनिया का सबसे बड़ा देश जहाँ एक भी नदी नहीं — सऊदी अरब की चौंकाने वाली जल-व्यवस्था

April 22, 2026

फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ – मुख्यमंत्री

April 22, 2026

शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज

पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 22, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – सिविल डिफेंस संबंधी तैयारी और आपातकालीन प्रक्रिया की जांच के उद्देश्य से करवाई जाएंगी मॉक ड्रिल्स

चंडीगढ़, 22 अप्रैल: 2026

राज्य में सिविल डिफेंस संबंधी तैयारियों की परख के उद्देश्य से पंजाब में 24 अप्रैल, 2026 को शाम 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी।

यह एक्सरसाइज भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में करवाई जा रही है।

यह मॉक एक्सरसाइज एक एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ शुरू होगी, जिसके दौरान दो मिनट की अवधि के लिए हाई-लो पिच सायरन बजाए जाएंगे। इस अभ्यास के दौरान संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस द्वारा चिन्हित विशेष क्षेत्रों में एक सिम्युलेटेड ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इन चिन्हित क्षेत्रों में आम लोगों को ब्लैकआउट अवधि के दौरान सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करने के निर्देश होंगे, जबकि ड्रिल के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह कार्यशील रहेंगी।

यह एक्सरसाइज एक “ऑल क्लियर” सिग्नल के साथ समाप्त होगी, जिसके तहत हाई-पिच सायरन लगातार दो मिनट तक बजाया जाएगा, जो एक्सरसाइज की औपचारिक समाप्ति को दर्शाएगा।

इस मॉक अभ्यास के दौरान विभिन्न आपातकालीन कार्यों जैसे फायर रिस्पांस ऑपरेशन, खोज एवं बचाव कार्य, फर्स्ट-एड और चिकित्सीय सहायता, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालना, साथ ही ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण उपायों के माध्यम से फील्ड समन्वय की जांच की जाएगी।

राज्य सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक नियमित प्रक्रियात्मक अभ्यास है, जो राज्य में सिविल डिफेंस तैयारियों का मूल्यांकन करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी
Next Article शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ – मुख्यमंत्री

April 22, 2026

शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे

April 22, 2026

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

April 21, 2026
Don't Miss

फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ – मुख्यमंत्री

HNE News DeskApril 22, 2026

उच्च स्तरीय केंद्र से बासमती का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे खेती की आमदनी बढ़ने और प्राकृतिक…

शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे

April 22, 2026

पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज

April 22, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी

April 21, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.