Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भगवंत मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

November 13, 2026

सुनील जाखड़ का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- ‘पंजाब में कांटे आपने बोए हैं, अब आपको ही चुनने पड़ेंगे’

November 13, 2026

जालंधर में नायब सैनी का AAP-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘आम आदमी’ नहीं, ‘खास आदमी’ की सरकार चला रहे भगवंत मान

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » जालंधर में नायब सैनी का AAP-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘आम आदमी’ नहीं, ‘खास आदमी’ की सरकार चला रहे भगवंत मान

जालंधर में नायब सैनी का AAP-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘आम आदमी’ नहीं, ‘खास आदमी’ की सरकार चला रहे भगवंत मान

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 13, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

भ्रष्टाचार और अवैध खनन को लेकर पंजाब सरकार को घेरा, राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज; बोले- चुटकुलों से नहीं, काम से भरेगा जनता का पेट

जालंधर, 13 नवंबर 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर दौरे के दौरान पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भगवंत मान सरकार पर भ्रष्टाचार और आम लोगों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। सैनी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी की नहीं, बल्कि ‘खास आदमी’ की सरकार चल रही है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

 

सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में आम लोगों की सुनवाई नहीं हुई और सरकार ने अपने करीबियों को ही फायदा पहुंचाया। टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी की बात नहीं मानी, उनके टिकट काट दिए गए, जबकि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोगों को दोबारा टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदारी का दावा करने वाली सरकार ने पंजाब को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है।

चुनाव आचार संहिता लगते ही जनता देगी जवाब : सैनी

नायब सैनी ने कहा कि आज पंजाब के लोग डरे हुए हैं, लेकिन जिस दिन चुनाव आचार संहिता लागू होगी, उस दिन सरकार की असली स्थिति सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता चुनाव के समय सरकार को उसके कामकाज का जवाब देगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘जवानी बचाओ यात्रा’ पर टिप्पणी करते हुए सैनी ने कहा कि दूसरी पार्टियों के सफाए की बात करने से पहले कांग्रेस को अपना पुराना घोषणापत्र देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पवित्र गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाब से नशा खत्म करने और हर घर में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके शासनकाल में नशा और बेरोजगारी दोनों बढ़े। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कोई उन्हें स्क्रिप्ट लिखकर दे देता है और वह आकर उसे पढ़ देते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अवैध खनन संबंधी बयान पर भी नायब सैनी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चन्नी को डंपर पर चढ़कर अवैध खनन दिखाने की बात करते देखा है।

सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चन्नी को उस डंपर में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी साथ बिठा लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस के शासनकाल में भी बड़े स्तर पर अवैध खनन होता था और मौजूदा मान सरकार के समय भी यह जारी है।

‘चुटकुलों से नहीं भरता पेट, जनता को चाहिए काम’

अपने संबोधन के अंत में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल चुटकुले सुनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन चुटकुलों से लोगों का पेट नहीं भरता। जनता को विकास और काम चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में विकास और जनकल्याण के कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हैं।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
Next Article सुनील जाखड़ का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- ‘पंजाब में कांटे आपने बोए हैं, अब आपको ही चुनने पड़ेंगे’
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

November 13, 2026

पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

November 13, 2026

पंजाब में AAP की दूसरी सूची जारी, जालंधर की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित

November 12, 2026
Don't Miss

सुनील जाखड़ का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- ‘पंजाब में कांटे आपने बोए हैं, अब आपको ही चुनने पड़ेंगे’

HNE News DeskNovember 13, 2026

केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी को बताया राजनीतिक ड्रामा, बोले- मामले की…

जालंधर में नायब सैनी का AAP-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘आम आदमी’ नहीं, ‘खास आदमी’ की सरकार चला रहे भगवंत मान

November 13, 2026

पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

November 13, 2026

पंजाब में AAP की दूसरी सूची जारी, जालंधर की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित

November 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

भगवंत मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

November 13, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.