Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

June 16, 2026

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

June 16, 2026

ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हरजोत सिंह बैंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

गुरु नगरी की सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए रात 10 बजे से 2 बजे तक चलने वाले सफाई अभियान का किया आगाज़

•स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा रात में चलने वाले नए सफाई अभियान का औचक निरीक्षण

•पवित्र शहर की सड़कों पर एक भी लिफाफा या प्लास्टिक की बोतल नहीं दिखनी चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

•अमृतसर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का केंद्र है; इसकी सफाई सेवा है: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़/ अमृतसर, 16 जून

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के “मिशन क्लीन पंजाब” को जमीनी स्तर पर ले जाते हुए स्थानीय सरकार मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार आधी रात (1 बजे) अमृतसर के अंदरूनी शहर (वाल्ड सिटी) की गलियों में जाकर नई शुरू की गई रात्रिकालीन सफाई मुहिम का जायजा लिया।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “अमृतसर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का केंद्र है।” उन्होंने बताया कि अब पहली बार सफाई कार्य दिन के समय तक सीमित नहीं रहेगा। रोजाना रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक विशेष सफाई शिफ्ट चलाई जा रही है, ताकि श्री हरिमंदिर साहिब में अमृत बेला के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को साफ-सुथरी सड़कें मिल सकें।

सफाई अभियान का जायजा लेने के उपरांत स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि यह एक रात का9d41bfe9 8975 47ed 8cde d98685100d8d - Hindi News Express कार्यक्रम नहीं है। वह किसी भी रात औचक निरीक्षण करेंगे ताकि पवित्र शहर की सफाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय निकाय मंत्री ने वाल्ड सिटी में कई घंटे बिताए और श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्रों का पैदल दौरा किया। उन्होंने द्वितीयक कूड़ा संग्रहण स्थलों की सफाई का जायजा लिया, तंग गलियों में घर-घर कूड़ा एकत्र करने की प्रक्रिया की निगरानी की और बताया कि पहले चिन्हित किए गए खुले कूड़ा फेंकने वाले स्थानों को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने रात की ड्यूटी कर रहे सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत कर उन्हें आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली।

स बैंस ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट फिर से अपनी चमक हासिल करेगी और वाल्ड सिटी के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब कूड़े के ढेर समाप्त हो जाएंगे तो आवारा पशु भी सड़कों से दूर हो जाएंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं इस पवित्र शहर की सड़कों पर एक भी रैपर, लिफाफा या प्लास्टिक की बोतल नहीं देखना चाहता।” उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें रात 10:00 बजे से रात 2:00 बजे तक सफाई करती हैं, लेकिन जब लोग अपनी बालकनियों और छतों से कूड़ा फेंकते हैं तो उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है।

उन्होंने कहा, “जब पूरा शहर सो रहा होता है, तब सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे होते हैं। कम से कम हमारा यह फर्ज बनता है कि हम अपने घरों की खिड़कियों और बालकनियों से सड़कों पर कूड़ा न फेंकें।”

स बैंस ने कहा कि अमृतसर की सफाई केवल नागरिक कर्तव्य नहीं है। गुरु साहिब से संबंधित इस पवित्र नगरी की सेवा करना हमारे लिए सेवा भावना का प्रतीक है।

इसके साथ ही स्थानीय निकाय मंत्री आज सुबह 8:00 बजे से ही स्थानीय विधायक, मेयर, कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निरीक्षण किया, लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी कर समस्याओं के समाधान सुनिश्चित किए।

स बैंस ने कहा कि “मिशन क्लीन पंजाब” दफ्तरों में बैठकर नहीं, बल्कि सड़कों पर उतरकर चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके रात्रिकालीन निरीक्षण की वीडियो अधिक से अधिक साझा करें ताकि सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा, “लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। जितना स्वच्छ अमृतसर होगा, उतने ही अधिक श्रद्धालु और पर्यटक यहां आएंगे।”

इस अवसर पर उनके साथ अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, नगर निगम अमृतसर के मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पुलिस कमिश्नर अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन श्री करमजीत सिंह रिंटू सहित अन्य अधिकारी और नेता उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी
Next Article वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

June 16, 2026

ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026

रिकवरी से रोजगार तक: भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम नशा पीड़ितों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रही है

June 16, 2026
Don't Miss

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

HNE News DeskJune 16, 2026

गुरु नगरी की सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए रात 10 बजे से 2 बजे…

ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026

रिकवरी से रोजगार तक: भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम नशा पीड़ितों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रही है

June 16, 2026

फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

June 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.