Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

June 16, 2026

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

June 16, 2026

ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
डॉ. बलजीत कौर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

“साडे बुजुर्ग साडा माण “— बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल;

राज्य के 15 सरकारी सहायता प्राप्त वृद्धाश्रमों को बेहतर सुविधाओं और सेवाओं के लिए वित्तीय सहायता

पंजाब भर में 26 वृद्धाश्रम पंजीकृत; बुजुर्गों की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए एल्डर हेल्पलाइन 14567 बनी मजबूत सहारा

चंडीगढ़, 16 जून  2026

बुजुर्गों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा वृद्धाश्रमों को सशक्त बनाने और सुरक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने हेतु लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बुजुर्ग को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल जीवन प्राप्त हो।

यह जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवारों की जड़ें, समाज का अनुभव और हमारी अमूल्य विरासत हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बुजुर्ग स्वयं को अकेला या असहाय महसूस न करे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “जिन माता-पिता और बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवारों को संवारने और समाज की सेवा में समर्पित किया, उन्हें वृद्धावस्था में सम्मान, सुरक्षा और सहारा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित 15 वृद्धाश्रमों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। इस वित्तीय सहायता से बुजुर्गों को आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य आवश्यक सेवाएं और बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि बुजुर्गों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 26 वृद्धाश्रम पंजीकृत किए गए हैं। ये संस्थाएं जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा, दुर्व्यवहार या शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाओं के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए एल्डर हेल्पलाइन नंबर 14567 उपलब्ध है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति इस बात से मापी जाती है कि वह अपने बुजुर्गों को कितना सम्मान, सुरक्षा और सहारा देता है। पंजाब सरकार अपने बुजुर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी।

“हमारे बुजुर्ग हमारा सम्मान हैं और उनकी मुस्कान ही हमारी जन-कल्याणकारी नीतियों की वास्तविक सफलता है।” — डॉ. बलजीत कौर

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

June 16, 2026

ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026

रिकवरी से रोजगार तक: भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम नशा पीड़ितों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रही है

June 16, 2026
Don't Miss

हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की

HNE News DeskJune 16, 2026

गुरु नगरी की सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए रात 10 बजे से 2 बजे…

ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026

रिकवरी से रोजगार तक: भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम नशा पीड़ितों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रही है

June 16, 2026

फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

June 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.