Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026

राघव चड्ढा की सुरक्षा पर सियासी घमासान: Z+ सुरक्षा से किया इनकार, पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

April 15, 2026

आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी,

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल

140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 1, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
94564ba4 482c 4abc 9fc2 f59b50b0ec22 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल

  • – भाजपा के लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे, आज से बदलाव की गिनती शुरू- केजरीवाल
  • – मोदी जी कहते रहे दिल्लीवालों का ‘बेटा’ भ्रष्ट है, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा- केजरीवाल
  • – मुझे गिरफ्तार कर संदेश दिया गया कि किसी ने ईमानदारी से काम किया, तो केजरीवाल जैसा हाल कर देंगे- केजरीवाल
  • – अगर मोदी जी को सच में भ्रष्टाचार खत्म करना है तो गुजरात में अवैध शराब, जमीन सौदों और गिरते पुलों पर एक्शन लेकर दिखाएं- केजरीवाल
  • – कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया, आज देश का हर सेक्टर बर्बाद है- केजरीवाल
  • – प्रधानमंत्री और भाजपा के दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपए देने, बस मार्शलों को नियमित करने समेत सारे वादे झूठे निकले- केजरीवाल
  • – दिल्ली की भाजपा सरकार ने नौकरी देने के बजाय हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया- केजरीवाल
  • – इन्होंने एक साल में ही दिल्ली को बर्बाद कर दिया, सड़कें टूटी हैं, गंदा पानी आ रहा, लंबे-लंबे पावर कट लग रहे- केजरीवाल
  • – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर विशाल रैली कर देश को संबोधित किया

नई दिल्ली, 01 मार्च 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल रैली कर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे। ये लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे। आज से यह बदलाव की गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते रहे कि दिल्लीवालों का ‘बेटा’ भ्रष्ट और है, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया। आज देश का हर सेक्टर बर्बाद है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा समेत विभिन्न प्रांतों से आए ‘‘आप’’ नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों आम लोगों ने ‘पढ़ा-लिखा दमदार है, मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है’ के जमकर नारे लगाए।

मोदी जी-अमित शाह षड़यंत्र रच कर दिल्लीवालों को परेशान किया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने षड़ed35bbfd 2474 4ed4 8a36 bb7d2de415b6 - Hindi News Expressयंत्र रच कर दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान और दुखी किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, केजरीवाल ने शराब घोटाला किया है, केजरीवाल 100 करोड़ खा गया। दिन भर मीडिया में डिबेट चलता था। दिल्ली के लोगों को बहुत दुखी किया। जज साहब ने फैसला सुनाया है कि मोदी जी झूठ बोल रहे हैं, केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। पूरा केस फर्जी है, कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि सदियों के बाद ऐसा फैसला आया है। मोदी जी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को ठिकाने लगाने के लिए पूरे केस को व्यक्तिगत मॉनिटर कर रहे थे कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह छूटना नहीं चाहिए। कोर्ट का यह फैसला मोदी जी, अमित शाह और भाजपा के गाल पर जोरदार तमाचा है।

मैं भारत मां से बहुत प्यार करता हूं, अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। जब मैं आईआईटी में पढ़ता था, तो मेरे बहुत अच्छे नंबर आए। मैं चाहता तो नौकरी करने अमेरिका जा सकता था। मेरे बहुत सारे दोस्त विदेश गए हैं। लेकिन उस समय मेरे मन में ख्याल आया कि देश का बहुत बुरा हाल है। अगर बड़े-बड़े संस्थाओं से पढ़ कर सारे लोग विदेश चले जाएंगे तो अपने देश को कौन संभालेगा, कौन ठीक करेगा। मैं अमेरिका नहीं गया। मैं अपने देश में रहा और इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की नौकरी करने लगा। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास एक सीए आया और उसने अपना केस करवाया और कहा कि सेवा बताइए। बोला कि कितने पैसे लगेंगे? मैंने कहा कि मैं रिश्वत नहीं लेता। उसने कहा कि आपके नाम पर पैसे लाया हूं, नहीं लेंगे तो खुद रख लूंगा।

मैंने मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ा, फिर भी मुझसे इतनी नफरत क्यों करते हैं?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे विभाग में फैल गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। एक पैसा नहीं लेता है। पूरे विभाग के लोग मेरी ईमानदारी की कसमें खाया करते थे। फिर किस्मत ने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पता नहीं क्यों मुझसे नफरत करते हैं? मैंने तो उनका कुछ 863da725 5627 4dd0 b0c4 311e2a20e06b - Hindi News Expressनहीं बिगाड़ा। इसके बाद भी मोदी जी ने मेरे खिलाफ पता नहीं कितनी जांच करवाई। लेकिन 10 साल के अंदर एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं मिला। इन 10 सालों में पता नहीं कितनी फाइलों पर साइन किए थे। कोई एक ठेकेदार खड़ा होकर कह दे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे थे, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैंने अपने जीवन सिर्फ ईमानदारी कमाई हैं। क्योंकि मैं भारत से बहुत प्यार करता हूं। जब कोई देश से गद्दारी करता है और अपमान करता है तो खून खौल उठता है।

12 साल में मोदी जी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में टूजी, कॉमनबेल्थ, कोयला समेत अन्य घोटालों से लोग परेशान हो गए थे। 2014 में कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि अब देश बदलेगा, मोदी जी कुछ करेंगे। मोदी जी को प्रधानमंत्री बने 12 साल हो गए, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। लोगों की जिंदगी नहीं सुधरी। न अच्छी सड़कें हैं, न पीने का पानी है, न सीवर है, न 24 घंटे बिजली है, हवा में प्रदूषण है। इन 12 साल में इन लोगों ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया। देश का एयरलाइन, रेलवे, बैंक, स्कूल, अस्पताल समेत हर सेक्टर बर्बाद है। 12 साल में इन लोगों ने देश को बर्बाद कर दिया।

देश भर में पेपर लीक हो रहे और मोदी जी परीक्षा पर चर्चा की नौटंकी कर रहे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक बच्चे का उदाहरण बताते हुए कहा कि पिछले 12 साल में मोदी जी हर रोज परीक्षा पर चर्चा करते हैं। मैंने उनकी परीक्षा पर सारी चर्चा सुनी है। जब मैं बड़ा हो गया और प्रतियोगिता की परीक्षा देने गया तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। मोदी जी को परीक्षा पर चर्चा की नौटंकी बंद कर देनी चाहिए। मोदी जी को सिर्फ नौटंकी करनी आती है। पूरे देश में पेपर लीक हो रहे हैं, बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है और मोदी जी परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं।

गरीब देशों की सड़कें भी शानदार हैं, लेकिन भाजपा शासित गुजरात की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं, इतने साल में गड्ढे तक नहीं भर पाए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुबई, अमेरिका, टोक्यो, जर्मनी, फ्रांस समेत अन्य देशों की सड़कें बहुत शानदार हैं। गाड़ियां 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं, लेकिन गुजरात में 30 किमी रफ्तार से गाड़ियां दौड़ती हैं। राजकोट से जूनागढ़ 104 किमी है। इतना सफर तय करने में 4 घंटे लगते हैं। क्योंकि सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सारी दुनिया चांद पर पहुंच गई, लेकिन 12 साल में मोदी जी से सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए, सीवर के ढक्कन नहीं लगे। लंदन, टोक्यो, पेरिस, फ्रांस, न्यूयार्क के शहर बहुत साफ सुथरे हैं, सड़क पर जरा सा मिट्टी का तिनका नहीं मिलता है। श्रीलंका, भूटान, मलेशिया, रावांडा, वियतनाम जैसे गरीब देश भी साफ-सुथरे हैं। मोदी जी से 12 साल में देश की सफाई नहीं हुई, लानत हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 तक बीजिंग में भारत से ज्यादा प्रदूषण होता था, लेकिन 12 साल में बीजिंग ने अपना प्रदूषण खत्म कर दिया। आज पूरे उत्तर भारत के अंदर सांस लेना मुश्किल हो रहा है। मोदी सरकार से प्रदूषण ठीक नहीं हुआ। ये लोग कहते हैं कि विकसित भारत बनाएंगे। विकसित भारत छोड़ो, रहने लायक भारत बना दो। कम से कम लोग सांस तो ले सकें।

प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो असली भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेकर दिखाएं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्ट है, लेकिन कोर्ट ने कह दिया केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मोदी जी भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते हैं और हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाओ। गुजरात में 20 हजार करोड़ रुपए का कोकीन हेरोइन पकड़ा गया। मोदी जी में हिम्मत है तो उन पर कार्रवाई करके दिखाएं। गुजरात में हर साल 30 हजार करोड़ रुपए की नकली दारू बिकती है, मोदी जी में हिम्मत है तो इसे बंद करके दिखाएं। मोदी जी ने अपने एक दोस्त को अरबों खरबो रुपए कीमत की एक हजार एकड़ जमीन एक रुपए में दे दी। अगर हिम्मत है तो एक्शन लेकर दिखाएं। मोदी जी ब्रिज और पुलों का उद्घाटन करके आते हैं। उद्घाटन किए एक महीना नहीं होता है और ब्रिज गिर जाता है, सड़क टूट जाती हैं। मोदी जी में हिम्मत है तो वहां एक्शन लेकर दिखाएं। पूरे देश में पेपर लीक हो रहा है, यहां एक्शन लेकर दिखाएं। लेकिन मोदी जी यहां एक्शन नहीं लेंगे। क्योंकि मोदी जी खुद उस घोटाले में शामिल हैं या उनकी पार्टी के लोग शामिल हैं या फिर उनके दोस्त शामिल हैं।

जब कोई तानाशाह पढ़े-लिखे लोगों से डरने लगे तो समझो, उसका अंत आ गया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचारी मैं नहीं, बल्कि मोदी जी खुद भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेकिन मोदी जी वास्तव में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल में नहीं डालेंगे, बल्कि सोनम वांगचुक, मेहराज मलिक, नरेश बाल्यान, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को जेल में डालेंगे। सोनम वांगचुक बहुत बड़े वैज्ञानिक हैं। उनको पदम् श्री, पदम् भूषण मिलना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। लेकिन मोदी जी ने सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया। मोदी जी सोनम वांगचुक से डरते हैं। जब कोई तानाशाह पढ़े-लिखे वैज्ञानिकों से डरना चालू कर दे तो समझ लेना कि उसका अंत आ गया है। उन्होंने कहा कि एक दिन मोदी जी संसद नहीं गए। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि सारी महिलाए मुझे पीटेंगी। मोदी जी को अब सोनम वांगचुक, महिलाओं, केजरीवाल, ट्रम्प से डर लगता है। आखिर मोदी जी डर-डर कर कितना जिएंगे। थोड़ी तो हिम्मत दिखाएं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह ने मुझे गिरफ्तार कर बड़े-बड़े संदेश दिए हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि खबरदार सरकार में कोई ईमानदारी से काम करेगा तो उसका केजरीवाल जैसी हालत कर देंगे। आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को टिकट दिए। देश के युवाओं ने अपनी नौकरियां छोड़ दीं और राजनीति में आ गए। सबको लगा कि अब हम मिलकर देश बदलेंगे। आम आदमी पार्टी में सभी आम लोगों के युवा हैं और मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक बन गए। हमारी सोच थी कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए, लेकिन मोदी जी ने युवाओं को संदेश दिया कि खबरदार राजनीति में आए तो केजरीवाल वाला हाल कर दूंगा।

‘‘आप’’ ने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें ठीक कर देश को एक उम्मीद दी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर उम्मीदें खत्म हो गई थीं, लोगों ने कहना चालू कर दिया था कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई और देश के लोगों को एक उम्मीद दी। ‘‘आप’’ की सरकार ने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें ठीक की। आम आदमी पार्टी ने 140 करोड़ लोगों को उम्मीद दी कि देश सुधर सकता है। लेकिन मोदी जी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अगर देश का प्रधानमंत्री ही झूठा हो तो देश की तरक्की कैसे होगी?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले भाजपा की दिल्ली में सरकार बनी। इस एक साल में भाजपा की दिल्ली सरकार के भुक्तभोगी हजारों लोग हैं। मौजूदा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने 11 नवंबर 2024 को ट्वीट किया था कि मैं सभी बस मार्शलों को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की सरकार बनते ही 60 दिनों के अंदर बस मार्शलों का नियमित कर दिया जाएगा। लेकिन एक साल हो गए, एक भी बस मार्शल नियमित नहीं हुए। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा, बिजेंद्र गुप्ता धोखेबाज हैं। प्रधानमंत्री खुद दिल्ली में कह कर गए थे कि 8 मार्च 2025 से दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपए आएंगे, लेकिन नहीं आए। अगर देश का प्रधानमंत्री ही झूठा हो, तो देश की तरक्की कैसे हो सकती है। फिर देश के लोग किसके पास जाएंगे।

भाजपा का सरकार बनने के 60 दिन के अंदर बस मार्शलों को नियमित करने वादा भी फर्जी निकला- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 हजार बस मार्शल निकाल दिए। हजारों डीटीसी चालकों, कंडक्टरों को निकाल दिए। मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों को निकाल दिए। डिम्स के कर्मचारियों को भी निकाल दिए। अस्पताल में काम करने वाले डेटा इंट्री ऑपरेटर भी निकाल दिए। इतनी महंगाई में बड़ी मुश्किल से नौकरी मिलती है। अगर नौकरी दे सको तो दे दो, लेकिन किसी की नौकरी न छीनो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पूरी दिल्ली दुखी है। सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। चारों तरफ गंदगी है। लोगों के घर में काला पानी आ रहा है। ‘‘आप’’ की सरकार में दिल्ली को 24 घंटे बिजली मिलती थी। अब लंबे-लंबे पावर कट लग रहे हैं। पूरी दिल्ली बर्बाद हो गई है। आज दिल्लीवाले याद कर रहे हैं कि इनसे अच्छा तो केजरीवाल ही था। आज दिल्ली में चुनाव करा लो, भाजपा की 10 भी सीट नहीं आएगी।

मोदी जी को न देश चलाना और ना ही सरकार चलाने में उनकी कोई रूचि है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मोदी जी से देश नहीं संभल रहा है। कुछ लोग कहते हैं कि मोदी जी को देश चलाना नहीं आता है। मेरा मानना है कि मोदी जी को न देश चलाना है और ना ही देश और सरकार चलाने में उनकी कोई रूचि है। सच तो यह है कि मोदी जी को देश से कोई लेना-देना ही नहीं है। देश भाड़ में जाए। मोदी जी को केवल सत्ता की हवस है। सुबह से शाम तक मोदी जी और अमित शाह देखते हैं कि सत्ता कैसे ले लें।

मोदी जी को सिर्फ सत्ता चाहिए, इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी सत्ता के लिए तरह-तरह के षड़यंत्र रचते हैं। इसके लिए एसआईआर, वोटर लिस्ट से नाम काटने-जोड़ने, पैसे-साड़ियां बांटने पड़े या फिर लोगों को ही क्यों न मरवाना पड़े, जो करना पड़े, लेकिन इनको सिर्फ सत्ता चाहिए। मोदी जी आप सत्ता के लिए काम करो, केजरीवाल देश के लिए काम करेगा। उन्होने कहा कि 4 अप्रैल 2011 को इसी जंतर मंतर पर देश के लोगों ने हुंकार भरी थी और देश से कांग्रेस का सफाया हो गया था। आज जंतर मंतर का यह दिन भी ऐतिहासिक है। एक मार्च 2026 के बाद भाजपा की देश भर से उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान
Next Article होली पर रखें अपनी त्वचा का ध्यान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026

राघव चड्ढा की सुरक्षा पर सियासी घमासान: Z+ सुरक्षा से किया इनकार, पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

April 15, 2026

आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी,

April 15, 2026
Don't Miss

राघव चड्ढा की सुरक्षा पर सियासी घमासान: Z+ सुरक्षा से किया इनकार, पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

HNE News DeskApril 15, 2026

डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान केंद्र बनाम पंजाब सरकार—सुरक्षा को…

आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी,

April 15, 2026

भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा

April 13, 2026

मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक संशोधन बिल पेश

April 13, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.