Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » तरुनप्रीत सिंह सौंद ने अधिकारियों को 3100 ग्रामीण स्टेडियमों का कार्य समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने अधिकारियों को 3100 ग्रामीण स्टेडियमों का कार्य समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 29, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
तरुनप्रीत सिंह सौंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

अत्याधुनिक जिम, स्टेडियम और खेल किटें युवाओं को कुशल खिलाड़ी बनाएंगी: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़, 29 अप्रैल: 2026

खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज अधिकारियों को राज्य में 3,100 ग्रामीण स्टेडियमों के निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की इस पहल के तहत अत्याधुनिक जिम स्थापित करना और खेल किटों का वितरण भी शामिल है, ताकि युवाओं को कुशल खिलाड़ी बनाने के साथ-साथ उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाया जा सके।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस पहल के पहले चरण में 1350 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब के गांवों में 3100 स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण खेल बुनियादी ढांचे में सुधार कर युवाओं को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सुलभ स्थान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि इन स्टेडियमों में चारदीवारी, गेट, जॉगिंग ट्रैक, समतल खेल मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, स्टोरेज रूम और पौधारोपण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने आगे कहा कि उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए “चयनित मॉडल स्टेडियमों” को टर्फ और अन्य उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया जाएगा।

स सौंद ने बताया कि राज्य भर में लगभग 3,000 अत्याधुनिक जिम भी स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में 35 करोड़ रुपये की लागत से 1,000 स्थानों पर जिम स्थापित किए जाएंगे। गांवों में बनाए जाने वाले जिम में बारबेल, वेटलिफ्टिंग सेट, बेंच, डंबल, केटलबेल, रैक और फ्लोर मैट सहित आधुनिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध होंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने आगे कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से 17,000 खेल किटों का वितरण करेगी। प्रत्येक किट में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट का सामान, वॉलीबॉल और फुटबॉल सेट शामिल होगा।

स सौंद ने कहा, “हमारा ध्यान केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना भी है। आधुनिक सुविधाएं और मानक उपकरण प्रदान कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गांव के हर युवा को खेलों और अच्छे स्वास्थ्य का समान अवसर मिले। यह पहल प्रतिभा को निखारने और एक स्वस्थ तथा अनुशासित पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की ओर प्रेरित कर नशे की लत से दूर रखना और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर प्रदान करना है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 मई से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की
Next Article स्नेहिल मुलाकात से छत्तबीड़ चिड़ियाघर में गूंजी बच्चों की मुस्कानें
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.