Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

July 10, 2026

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 17, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
संजीव अरोड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच तेज

  • गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में एक साथ सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़,17 अप्रैल 2026 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और उद्योगपति संजीव अरोड़ा के घर समेत कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (https://hindinewsexpress.com/punjab/ईडीईडी) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, जमीन सौदों में अनियमितताओं और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पुराने मामलों की जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम सुबह लुधियाना स्थित अरोड़ा के आवास पर पहुंची, जहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई। इसके साथ ही उनके कारोबारी साझेदारों—लुधियाना के हेमंत सूद और जालंधर के चंद्रशेखर अग्रवाल—के घरों और दफ्तरों में भी तलाशी ली गई।

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में कुल 13 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इन ठिकानों में संजीव अरोड़ा और उनके करीबियों के आवास, कार्यालय और कारोबारी प्रतिष्ठान शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ (पूर्व में रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) पर जमीन उपयोग में गड़बड़ी, शेयर बाजार में कथित हेराफेरी, हवाला लेन-देन और दुबई से भारत में धन लाने जैसे आरोप हैं। यह कंपनी रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सक्रिय है और फिलहाल इसके मैनेजिंग डायरेक्टर उनके बेटे काव्य अरोड़ा हैं, जिनके ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के समय संजीव अरोड़ा सरकारी कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें कई अहम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनसे जुड़े डिजिटल डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, जिससे मामले में और खुलासे हो सकते हैं। हालांकि, अब तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस पूरे मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

अरोड़ा ने कहा—पूरा सहयोग करूंगा

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “मेरे परिसरों में ईडी की छापेमारी हुई है। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और मुझे विश्वास है कि सच की ही जीत होगी।”

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी : भगवंत मान
Next Article ईडी के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

July 10, 2026

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026

देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल

July 9, 2026
Don't Miss

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

HNE News DeskJuly 10, 2026

हास्य और रचनात्मकता के जरिए लाभार्थी योजना को दे रहे हैं नई पहचान ‘टूँ -टूँ’…

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026

देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल

July 9, 2026

गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

July 9, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.