Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता सराहनीय: शीतल अंगुराल

October 4, 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

October 3, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 20, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

– अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में नीट परीक्षा देने वाले बच्चों के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराने का दिया था भरोसा

– 20, 21 व 22 जून को पंजाब रोडवेज की बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे बच्चों का किराया माफ होगा- भगवंत सिंह मान

– पंजाब रोडवेज की बस में सफर करने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाएं, ताकि उन्हें टिकट न लेनी पड़े- भगवंत सिंह मान

नई दिल्ली/पंजाब, 20 मई 2026

नीट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में किराया नहीं लगेगा। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। ताकि गरीब परिवार के बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। सीएम भगवंत सिंह मान कहा कि सभी नीट परीक्षार्थियों का पंजाब रोडवेज की बसों में 20, 21 और 22 जून तक कोई किराया नहीं लगेगा। पंजाब रोडवेज की बस में सफर करने वाले सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाएं, ताकि उन्हें टिकट न लेनी पड़े।

भगवंत सिंह मान ने एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब केजरीवाल जी ने नीट के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। तो पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ़ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। भगवान आपको सफलता दे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में जी रहे बच्चों से दूसरी बार सोशल मीडिया के जरिए बात की। इससे पहले उन्होंने नीट परीक्षार्थियों से अपनी भावनाएं और नीट में पारदर्शिता लाने को लेकर सुझाव देने की अपील की थी। अरविंद केजरीवाल के इस संदेश को मंगलवार तक 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा और हजारों की तादात में छात्रों ने अपनी भावनाएं और सुझाव भी भेजे थे। कुछ छात्रों ने घर की माली हालत के बारे में भी बताया था और कहा था कि एक बार फिर वे परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कहां से पैसे लाएं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने सभी बच्चों को भरोसा दिया कि पंजाब में हमारी सरकार सभी बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए वे सीएम भगवंत सिंह मान से बात करेंगे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया
Next Article हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना की सक्रियता सराहनीय: शीतल अंगुराल

October 4, 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

October 3, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

October 3, 2026
Don't Miss

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu पर फायरिंग, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

HNE News DeskOctober 3, 2026

 दो गोलियां लगने से गंभीर घायल पंजाब, 3 अक्तूबर 2026: पंजाब के अमृतसर में प्रसिद्ध…

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

October 3, 2026

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, राजा वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

October 2, 2026

राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज

October 1, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.