Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति, पंजाब में 52 पुलिस कर्मी बर्खास्त

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति, पंजाब में 52 पुलिस कर्मी बर्खास्त

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 20, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
52 police personnel dismissed in Punjab - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत, जनसेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी पर जोर देते हुए, सभी जिलों के पुलिस कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सीपीज़/एसएसपीज़) ने भ्रष्ट गतिविधियों, दुव्र्यवहार, आपराधिक गतिविधियों या लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया है। यह जानकारी बुधवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब, गौरव यादव ने दी।

बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारियों में एक इंस्पेक्टर, पांच सहायक सब-इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और विभिन्न जिलों में तैनात 42 कांस्टेबल शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव, जो यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने कहा कि संबंधित जिलों और कमिश्नरेट के सीपीज़/एसएसपीज़ उन मामलों की पहचान कर रहे हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी एफआईआर में वांछित हैं, गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी साक्ष्यों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रत्येक मामले में उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में, फरीदकोट जिले के थादा सादिक के एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और दो कांस्टेबलों को जबरन वसूली में शामिल पाए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, डीजीपी ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “पंजाब पुलिस में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पंजाब पुलिस जल्द शुरू करेगी ई-एफआईआर सुविधा

पंजाब पुलिस के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी साझा करते हुए, डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस मोटर वाहन चोरी के लिए ई-एफआईआर सुविधा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सांझ केंद्रों पर जाकर वाहन चोरी से संबंधित एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे।

डीजीपी ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य स्तर पर एक ई-पुलिस स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम राज्य सरकार के माध्यम से माननीय हाईकोर्ट से प्रत्येक जिले में ई-कोर्ट अधिसूचित करने का अनुरोध भी करेंगे।”

उन्होंने बताया कि ई-एफआईआर प्रोजेक्ट का उद्देश्य जनता के पुलिस के साथ सीधे संपर्क को कम करना और तकनीक के माध्यम से नागरिक-अनुकूल सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भी पंजाब पुलिस ‘सांझ प्रोजेक्ट’ के तहत 43 पुलिस सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ने इंडियन पुलिस फाउंडेशन के सहयोग से आंतरिक पुलिस सुधारों को लेकर एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिससे पंजाब ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह प्रोजेक्ट, जिसे पहले एसएएस नगर और रूपनगर में शुरू किया गया था, अब फतेहगढ़ साहिब और खन्ना सहित दो और जिलों में भी लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण पहल शिकायत/एफआईआर पंजीकरण को बेहतर बनाने, पुलिस की प्रतिक्रिया, व्यवहार और आचरण को सुधारने, परेशानी को कम करने, नागरिक सेवाओं को बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों का जिला-वार विवरण:
जिलावार बर्खास्त किए गए आरोपियों का डाटा

सी पी अमृतसर
सी पी जालंधर 2
सी पी लुधियाना 4
बटाला 2
बठिंडा 2
फतेहगढ़ साहिब 1
फाजिल्का 2
फरीदकोट3
फिरोजपुर 1
गुरदासपुर 1
होशियारपुर 4
जालंधर देहाती 2
कपूरथला 4
खन्ना 1
लुधियाना देहाती 3
मानसा 1
मलेरकोटला 1
पठानकोट 1
पटियाला 5
रूपनगर 1
श्री मुक्तसर साहिब 2
संगरूर 2
एस ए एस नगर 2
एसबीएस नगर 1
तरनतारन 2

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर पंगा, जानें क्यों
Next Article जानें काैन हैं रेखा गुप्ता, जिनके सहारे दिल्ली में भाजपा ने खोला मास्टरस्ट्रोक
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
Don't Miss

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskJuly 11, 2026

भगवंत मान सरकार सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़ाकर 3,546 करेगी; 56 प्रतिशत वृद्धि,…

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.