Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
वाशिंगटनः डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ली। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है। शपथ लेने के कुछ देर बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कई आदेशों पर साइन किए। इन फैसलों में थर्ड जेंडर खत्म करने का एलान किया गया। अमेरिका में जन्म से मिलने वाली नागरिकता खत्म। डोनाल्ड ट्रं (Donald Trump) ने थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में अब केवल दो जेंडर होंगे। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने एक बयान में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…
जयपुरः शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में जब शिक्षक और प्रिंसिपल ही शर्मनाक हरकतें करने लगें तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जैसे कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बता दें कि सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और महिला शिक्षक के कुछ अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में दोनों आरोपी शिक्षक…
शामलीः झिंझाना के उदपुर गांव के जंगल में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में मुस्तफा गैंग का एक लाख का इनामी अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से ढेर हो गए। चारों बदमाशों ने मौके पर दम तोड़ दिया। बदमाशों की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, जिनकी हालत को गम्भीर देखते हुए गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अरशद अपने साथियों के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की और उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू…
मुंबईः दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी वहीं अब एक और शादी सबका ध्यान खींचने वाली है। य़ह शादी है दिग्गज कारोबारी गाैतम अडाणी के छोटे बेटे जीत की। हालांकि, गौतम अडानी या उनके परिवार की तरफ से बेटे जीत अडानी की वेडिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर गौतम अडानी के बेटे जीत की शादी को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इस आलीशान शादी के लिए गौतम अडानी ने…
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मॉडल टाउन, बादली और रोहिणी में रोड शो कर आप उम्मीदवारों के लिए किया प्रचार पहले वे केजरीवाल की जन-कल्याणकारी योजनाओं को ‘मुफ़्त की रेवड़ी’ कहते थे, अब वे खुद उसका नकल कर रहे हैं, लेकिन लोग जानते हैं कि केवल केजरीवाल ही अपनी गारंटी पूरी करते हैं: मान नई दिल्ली- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों अखिलेश पति त्रिपाठी (मॉडल टाउन), अजेश यादव (बादली) और प्रदीप मित्तल (रोहिणी) के समर्थन में तीनों विधानसभाओं में रोड शो किया। मान ने लोगों को आम आदमी पार्टी के ईमानदार…
पटियालाः किसानों ने 21 जनवरी को प्रस्तावित दिल्ली कूच टाल दिया है। शंभू बाॅर्डर से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने इसका एलान किया। केंद्र ने किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए 14 फरवरी को बैठक रखी है। किसानों ने पहले एलान किया था कि 101 किसानों का जत्था 21 जनवरी को पैदल दिल्ली कूच करेगा। पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार को 14 फरवरी से पहले किसानों के साथ बैठक करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि यह बैठक चंडीगढ़ की बजाय दिल्ली में होनी चाहिए। इससे पहले सुबह पंधेर ने कहा था कि किसान दिल्ली…
मुंबईः टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। इसी के साथ कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।कोहली ने रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से 2 फरवरी तक दिल्ली के ग्रुप स्टेज के आखिरी राउंड के मैच में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। 23 जनवरी से शुरू…
रायपुरः छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलिय़ों की कमर तोड़ी हुई है। ताजा आप्रेशन में करीब 20 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आधिकारिक तौर पर इन नक्सलियों को ढेर किया गया। सूत्रों के मुताबिक 1 करोड़ के इनामी नक्सली उड़ीसा स्टेट का चीफ जयराम उर्फ चलपती भी मारे गए नक्सलियों ने शामिल है. साथ ही इस मुठभेड़ में सीसीएम मनोज और गुड्डू के भी मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने करीब 60 नक्सलियों को घेर रखा है। बैकअप पार्टी भेजी…
लखनऊः प्रयागराज में महाकुंभ में हर रोज करोड़ों भक्त संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अब पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में श्री मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी। अतिविशिष्ट महानुभावों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था…
अयोध्याः रामभक्तों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। पिछले साल 22 जनवरी, 2024 को यहां राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसकी पहली वर्षगांठ आज हैं। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं बल्कि, मुहूर्त के अनुसार 11 जनवरी को मनाई गई है। जिस श्याम शिला से भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है, उसकी आयु हजारों साल होती है। मूर्ति को जल से कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही कहा जा रहा है कि चंदन, रोली आदि लगाने से भी मूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रामलला की मूर्ति में पांच साल…
