Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
जलगांवः उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन में आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदकर जान गंवाने वाले लोगों के शरीर के टुकड़े देखकर कलेजा मुंह से बाहर आ रहा है। अधिकारियों ने इस हादसे में कम से कम 13 यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है।हादसा उस समय हुआ, जब 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बंगलूरू से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे के कुछ ही देर बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के…
नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लगातार तीसरे दिन प्रचार किया। मान ने यहां तीन विधानसभा क्षेत्रों नरेला, तिमारपुर और बुराड़ी में रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। मान के रोड शो में सभी जगहों पर लोगों की भारी उपस्थिति थी। हजारों की संख्या में आम लोग और पार्टी कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए। लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर और फूल बरसाकर मुख्यमंत्री मान का स्वागत किया। मान ने भी लोगों को धन्यवाद किया और दिल्ली में भारी बहुमत से आम…
जम्मू : राजौरी संभाग के बधाला गांव में रहस्यमयी बीमारी से अलग-अलग परिवारों के 16 लोगों की मौत हो गई है। रहस्यमयी बीमारी से मौतों की चल रही जांच के बीच अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में एक झरने को सील कर दिया। फिलहाल, झरने (बावली) से लिए गए पानी में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इस वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। केंद्रीय टीम रहस्यमयी बीमारी से मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस अंतर-मंत्रालयी टीम की जम्मू-कश्मीर के फोरेंसिक साइंस, पशुपालन और खाद्य सुरक्षा विभाग भी मदद कर रहे हैं।…
वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों का सबसे ज्यादा असर भारतीयों और भारतीय बाजारों पर पडऩे वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसकी वजह से अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर खतरा मंडराने लगा है। इस आदेश के तहत लाखों अवैध या अस्थायी दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें भारतीय भी शामिल है। अमेरिका में अनडॉक्युमेंटेड भारतीयों की संख्या लगभग 7,25,000 है। ट्रंप के इस आदेश के तहत ये लोग कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, जिससे उन्हें अमेरिका से निर्वासन का जोखिम है। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार,…
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस रिमांड में है। उससे लगातार पूछताछ चल रही है। पुलिस दावा कर रही है कि सैफ पर हमले का केस सुलझा लिया गया है। आरोपी के सैफ के घर में घुसने से लेकर उन पर हमले तक की पूरी थ्योरी बता रही है कि वारदात की सभी कडिय़ां जोडऩे की चुनौती बनी हुई है। आरोपी से पूछताछ के जरिए पुलिस पूरी पड़ताल कर रही है। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर वारदात कैसे हुआ? 16 जनवरी की रात क्या-क्या हुआ? वारदात को अंजाम देकर आरोपी कैसे…
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कई अहम फैसले लिए। अवैध आव्रजन (इलीगल इमिग्रेशन) को लेकर ट्रंप प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने वाली है। ट्रंप प्रशासन मैक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर अपराधियों को चिह्नित कर रही है, जो बिना किसी कागजात के देश में दाखिल हुए हैं। अमेरिका में करीब 20,000 से अधिक भारतीय हैं, जो बिना किसी कागजात के अमेरिका में मौजूद हैं। ये सभी भारतीय निष्कासन आदेश का सामना कर रहे हैं या वर्तमान में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के हिरासत केंद्रों में हैं।तालिबान ने कथित अपराधों के…
अयोध्याः रामभक्तों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। पिछले साल 22 जनवरी, 2024 को यहां राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, जिसकी पहली वर्षगांठ आज हैं। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं बल्कि, मुहूर्त के अनुसार 11 जनवरी को मनाई गई है। जिस श्याम शिला से भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है, उसकी आयु हजारों साल होती है। मूर्ति को जल से कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही कहा जा रहा है कि चंदन, रोली आदि लगाने से भी मूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रामलला की मूर्ति में पांच साल…
लखनऊः प्रयागराज में महाकुंभ में हर रोज करोड़ों भक्त संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अब पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में श्री मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी। अतिविशिष्ट महानुभावों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था…
रायपुरः छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलिय़ों की कमर तोड़ी हुई है। ताजा आप्रेशन में करीब 20 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आधिकारिक तौर पर इन नक्सलियों को ढेर किया गया। सूत्रों के मुताबिक 1 करोड़ के इनामी नक्सली उड़ीसा स्टेट का चीफ जयराम उर्फ चलपती भी मारे गए नक्सलियों ने शामिल है. साथ ही इस मुठभेड़ में सीसीएम मनोज और गुड्डू के भी मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने करीब 60 नक्सलियों को घेर रखा है। बैकअप पार्टी भेजी…
मुंबईः टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। इसी के साथ कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।कोहली ने रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से 2 फरवरी तक दिल्ली के ग्रुप स्टेज के आखिरी राउंड के मैच में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। 23 जनवरी से शुरू…
