Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
वॉशिंगटन डी.सी.: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह (IST) वॉशिंगटन डी.सी. पहुंचने के बाद अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। यह बैठक मोदी के व्यस्त अमेरिकी शेड्यूल की पहली महत्वपूर्ण बैठकों में से एक थी, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे। भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:”वॉशिंगटन डी.सी. में अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल…
नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र 2025 के दौरान नया इनकम टैक्स बिल 2025 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह विधेयक 1961 के आयकर अधिनियम की जगह लेगा और कर प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने केरल की तटीय और वन सीमावर्ती समुदायों की सुरक्षा को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नए इनकम टैक्स बिल की प्रमुख बातें राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों ने आज संसद परिसर में केरल की तटीय और वन सीमावर्ती समुदायों की…
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक महिला द्वारा चलती कार में लैपटॉप पर काम करने का मामला सामने आया है। इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महिला को ट्रेस कर जुर्माना लगाया। यह घटना बेंगलुरु के आरटी नगर इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में देखा गया कि एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रही थी। किसी राहगीर ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और…
नई दिल्ली: भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की मांग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। फिलीपींस को सफलतापूर्वक आपूर्ति करने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, मिस्र और वियतनाम इस अत्याधुनिक मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालाँकि, इस सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय या भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं हुआ है। ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार इन चार देशों को ब्रह्मोस मिसाइल बेचने की योजना पर काम कर रही है। इन देशों ने मुख्य रूप से भूमि-आधारित ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखाई…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए मुख्यालय ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। झंडेवाला इलाके में स्थित यह विशाल परिसर 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है और 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस भवन का निर्माण RSS के बढ़ते कार्यों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ‘केशव कुंज’ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन टावर, एक विशाल ऑडिटोरियम, समृद्ध पुस्तकालय, 5-बेड का अस्पताल और एक हनुमान मंदिर शामिल हैं। इस परिसर को RSS के प्रशिक्षण शिविरों, बैठकें और कार्यक्रमों के…
नई दिल्ली: संसद में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी, जिसे पहले ही केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही, वक्फ संशोधन बिल पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की 655 पन्नों की रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पेश की जाएगी। संसद के बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन इन दोनों मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। आज संसद में क्या होगा खास? वक्फ संशोधन रिपोर्ट पर क्यों मचेगा हंगामा? जेपीसी की यह रिपोर्ट पहले ही विवादों…
आज के दौर में बिजनेस शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए पेपर नैपकिन (टिश्यू पेपर) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बहुत से लोग मानते हैं कि नया बिजनेस शुरू करने के लिए भारी पूंजी की जरूरत होती है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। पेपर नैपकिन बनाने का बिजनेस आप कम लागत में शुरू कर सकते हैं और कुछ ही समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आजकल टिश्यू पेपर का उपयोग हर जगह हो रहा है, चाहे वह होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल या घर हो। इस बढ़ती मांग के चलते पेपर…
वाशिंगटन डी.सी.: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान गुरुवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात करेंगे। यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि एलन मस्क अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और सलाहकार माने जाते हैं। व्हाइट हाउस में बैठक, भारत में निवेश को लेकर संभावनाएं प्रधानमंत्री मोदी बुधवार देर रात वाशिंगटन डी.सी. पहुंचे और उनकी गुरुवार दोपहर व्हाइट हाउस में बैठक निर्धारित है। बैठक के एजेंडे में भारत में टेस्ला निवेश, ऑल-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, एआई नीति और स्टारलिंक के विस्तार जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी…
पटना: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बिहार में नकली भारतीय नोटों की तस्करी से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई है। यह मामला 3 दिसंबर, 2019 को बिहार के पूर्णिया बस स्टैंड से ₹1,90,500 के नकली नोट जब्त होने के बाद सामने आया था। NIA के मुताबिक, बिहार के मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद बैतुल्लाह को दोषी करार देते हुए अदालत ने ₹8,000 का जुर्माना भी लगाया है। जांच में पता चला कि इन आरोपियों का सीधा संबंध नेपाल और बांग्लादेश में सक्रिय नकली नोट तस्करी सिंडिकेट से था। छह आरोपियों की…
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मेट्रो बस ड्राइवर की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बस चालक स्टेयरिंग संभालते हुए मोबाइल पर वीडियो देख रहा है, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यह बस जबलपुर से पाटन रूट पर चल रही थी। यात्रियों की जान को खतरा, ड्राइवर ने नहीं सुनी किसी की बात वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ड्राइवर का ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर था, जबकि बस तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। जब यात्रियों ने ड्राइवर को इस…
