Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजीठा वासियों को दिल्ली में दिखाएंगे ‘शीश महल’ – बिक्रम मजीठिया

November 29, 2026

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

November 29, 2026

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर, संभाला पदभार

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मजीठा वासियों को दिल्ली में दिखाएंगे ‘शीश महल’ – बिक्रम मजीठिया

मजीठा वासियों को दिल्ली में दिखाएंगे ‘शीश महल’ – बिक्रम मजीठिया

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 29, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 17 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • मजीठिया का भगवंत मान सरकार पर हमला, बोले- पंजाब दिल्ली के रिमोट से नहीं चलेगा 

अमृतसर29  नवंबर 2026

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी और सत्ता के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मजीठिया ने ऐलान किया कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बसों के जरिए दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अरविंद केजरीवाल का चर्चित सरकारी आवास ‘शीश महल’ दिखाया जाएगा। मजीठिया ने कहा कि इसका मकसद पंजाब के लोगों को सादगी का दावा करने वाले नेताओं की कथित आलीशान जीवनशैली से रूबरू करवाना है।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में केजरीवाल का ‘शीश महल’, मोहाली में हेलीपैड वाली कोठी और चंडीगढ़ में ‘जुगनू’ की पांच-पांच कोठियां हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ आम आदमी पार्टी सादगी की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ नेताओं की जीवनशैली शाही ठाठ-बाट वाली है।

उन्होंने कहा कि मजीठा के निवासी खुद दिल्ली जाकर देखेंगे कि कोरोना काल के दौरान भी दिल्ली के लोगों के टैक्स का पैसा कथित तौर पर ‘शीश महल’ पर कैसे खर्च किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने उन्हें ‘गुरु दोखी’ कहकर संबोधित किया और कहा कि पंजाब दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के फैसलों में दिल्ली का दखल है।

हरप्रीत सिंह मन्नी और पारस सभियां अकाली दल में शामिल

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने हरप्रीत सिंह मन्नी और पारस सभियां का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और पंजाब के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

November 29, 2026

पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची

November 28, 2026

पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

November 27, 2026
Don't Miss

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भगवंत मान सरकार द्वारा 1 दिसंबर से 400 किलोमीटर लंबी विशाल बठिंडा-खुरालगढ़ शोभा यात्रा सजाई जाएगी

HNE News DeskNovember 29, 2026

पंजाब भर से गुजरने वाली 400 किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक यात्रा 3 दिसंबर को खुरालगढ़ साहिब…

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर, संभाला पदभार

November 28, 2026

पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी बनने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 200 पहुंची

November 28, 2026

श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार द्वारा 29 नवंबर को वाराणसी में करवाया जाएगा महान कीर्तन समागम

November 28, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

मजीठा वासियों को दिल्ली में दिखाएंगे ‘शीश महल’ – बिक्रम मजीठिया

November 29, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.