- जालंधर कैंट से दीपक बाली, सेंट्रल से नितिन कोहली और नॉर्थ से मेयर वनीत धीर पर जताया भरोसा; जालंधर वेस्ट सीट पर अभी उम्मीदवार का इंतजार
जालंधर, 12 नवंबर 2026:

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आज 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में जालंधर की तीन अहम विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
पार्टी ने जालंधर कैंट विधानसभा सीट से दीपक बाली को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं, जालंधर सेंट्रल से हलका इंचार्ज नितिन कोहली को टिकट दिया गया है। जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से मौजूदा मेयर विनीत धीर पर भरोसा जताया गया है।
इसके अलावा आदमपुर विधानसभा सीट से पवन टीनू को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर फिलहाल पार्टी ने किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में इस सीट पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की यह दूसरी सूची काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले 31 अक्टूबर को AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब दूसरी सूची में 31 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। जालंधर में पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ कर दी है, जबकि वेस्ट सीट पर अगले ऐलान का इंतजार है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

