- 5 सालों में 1845 एफआईआर, 3988 वाहन जब्त, 28.70 करोड़ के जुर्माने, 27.33 करोड़ की वसूली जनता के खजाने में: इंजीनियर ओवैस
- पिछली सरकारों ने माफिया पाले, भगवंत मान ने उनके हाथ काटे, अवैध माइनिंग (खनन) के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जनहित की मिसाल: इंजीनियर मोहम्मद ओवैस
मालेरकोटला,
मालेरकोटला से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेता इंजीनियर मोहम्मद ओवैस ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने अवैध माइनिंग के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, वह पंजाब के इतिहास में बेमिसाल है। पिछले पांच सालों के दौरान राज्य भर में 1845 एफआईआर दर्ज करके, 3988 वाहन और मशीनें जब्त करके तथा 28.70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि अब पंजाब में माफिया राज के दिन लद चुके हैं।
इंजीनियर मोहम्मद ओवैस ने कहा कि पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो आंकड़े पेश किए गए हैं, वे भगवंत मान सरकार की ईमानदारी और मजबूत इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने रेत और बजरी माफिया को पालकर पंजाब की नदियों और धरती को लूटने दिया, लेकिन भगवंत मान की सरकार ने उसी माफिया पर नकेल कसकर दिखा दी।
इंजीनियर ओवैस ने सालाना आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2022 में 735 एफआईआर दर्ज हुईं और 802 वाहन व मशीनें जब्त की गईं, 89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 88 लाख रुपये वसूले गए। साल 2023 में 458 एफआईआर दर्ज हुईं और 987 जब्ती की गईं, 6.64 करोड़ का जुर्माना लगाकर 6.17 करोड़ वसूले गए। साल 2024 में 294 एफआईआर दर्ज हुईं और 1077 वाहन व मशीनें जब्त की गईं, 9.74 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और 9.56 करोड़ वसूले गए। साल 2025 में 111 एफआईआर, 454 जब्ती, 2.76 करोड़ का जुर्माना और 2.70 करोड़ की वसूली की गई।
साल 2026 के ताजा आंकड़ों का जिक्र करते हुए इंजीनियर ओवैस ने कहा कि इस साल अब तक 247 एफआईआर दर्ज की गई हैं, 668 वाहन और मशीनें जब्त की गई हैं, 8.67 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए हैं और 8.02 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2026 तक ‘पंजाब माइनर मिनरल रूल्स, 2013’ के नियम 74 और 75 के तहत 77 एफआईआर दर्ज की गईं और 192 चालान किए गए, 2.06 करोड़ का जुर्माना लगाकर 1.93 करोड़ वसूले गए। जुलाई से अक्टूबर 2026 के दौरान 170 और एफआईआर दर्ज हुईं, 476 चालान किए गए, 6.61 करोड़ के जुर्माने लगाए गए और 6.17 करोड़ की वसूली की गई।
हाल ही में हुई छापेमारी का विवरण देते हुए इंजीनियर मोहम्मद ओवैस ने कहा कि मान सरकार के अधिकारी दिन-रात एक करके माफिया की जड़ें उखाड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को लुधियाना के सिधवां बेट इलाके में रात के समय कार्रवाई कर रेत से भरा एक बिना नंबर वाला टिप्पर पकड़ा गया और एफआईआर नंबर 283/2026 दर्ज की गई। 7 अक्टूबर को अमृतसर की तहसील लोपोके के गांव कोट सिद्धू में अवैध रेत माइनिंग का भंडाफोड़ कर तीन जेसीबी मशीनें, एक खुदाई मशीन और सात टिप्पर पकड़े गए।
इंजीनियर ओवैस ने आगे बताया कि 11 अक्टूबर को रूपनगर के श्री चमकौर साहिब इलाके में रात के अंधेरे में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन एक्सकेवेटर/बैकहो लोडर व दो टिप्पर जब्त किए गए। 16 अक्टूबर को श्री आनंदपुर साहिब के गांव सवाड़ा में टाटा हिताची पोकलेन मशीन जब्त की गई और जमीन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसी दिन अमृतसर के गांव कोहाली में भी दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
17 अक्टूबर की देर रात पठानकोट के गांव जस्वां में पहले से निलंबित त्रेहन स्टोन क्रशर पर छापा मारकर एक पोकलेन मशीन और 400 क्यूबिक फुट बजरी वाला एक टिप्पर जब्त किया गया। इसी दिन कपूरथला के गांव खिजरपुर में छह टिप्पर, एक पोकलेन और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 24 अक्टूबर को विभाग के उड़नदस्ते ने श्री आनंदपुर साहिब के नंगल इलाके के गांव भलान के पास सिंह ट्रेडर्स क्रशर से संबंधित दो वाहन जब्त किए।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

