Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वाघा बॉर्डर से लौटते समय विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone 17 Pro Max छीना

November 6, 2026

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, विरोध में AAP नेताओं और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

November 4, 2026

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » बाबा साहेब डा. बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, विजय सांपला घायल

बाबा साहेब डा. बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, विजय सांपला घायल

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 11 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

होशियारपुर 16 सितंबर 2026

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव बाड़ियां कलां में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला को चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के गांव बाड़ियां कलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रतिमा के चेहरे और हाथ की एक उंगली को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के विरोध में बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मौके पर किसी बात को लेकर भाजपा और बसपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी शुरू होने के बाद स्थिति बिगड़ गई और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी।

इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा विजय सांपला से माइक लेने और कथित तौर पर उसी माइक से उन पर वार करने की बात सामने आई है। घटना में सांपला को चोट और खरोंचें आने की जानकारी है। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं के बीच भी आपस में झड़प होने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले के साथ-साथ प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस की ओर से इस मामले में किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमोदी के जन्मदिवस पर जालंधर में सेवा का संकल्प, 14 मंडलों में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम
Next Article पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डेरा सचखंड बल्लां में करवाई विशेष अरदास
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

वाघा बॉर्डर से लौटते समय विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone 17 Pro Max छीना

November 6, 2026

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, विरोध में AAP नेताओं और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

November 4, 2026

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026
Don't Miss

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, विरोध में AAP नेताओं और समर्थकों ने किया प्रदर्शन

HNE News DeskNovember 4, 2026

AAP नेताओं ने ED और भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी, मेयर  और सीनियर डिप्टी मेयर …

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

November 1, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

वाघा बॉर्डर से लौटते समय विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone 17 Pro Max छीना

November 6, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.