Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लुधियाना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोलियां

August 18, 2026

सतीश पूनिया बने पंजाब भाजपा के नए प्रभारी

August 18, 2026

पाकिस्तानी TikTok स्टार की गोली मारकर हत्या, बहन गंभीर घायल

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » लुधियाना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोलियां

लुधियाना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोलियां

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 18, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 12 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

लुधियाना, लुधियाना में लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मेन घंटाघर के पास 23 वर्षीय युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो पेशे से फोटोग्राफर और वीडियो मिक्सिंग का काम करता था। घटना में एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू 17 अगस्त की रात अपने एक करीबी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पुराने बस स्टैंड के समीप उसकी कार के आगे कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

आरोप है कि कार से उतरे एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

राहगीरों ने घायल सोनू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

परिजनों के अनुसार, सोनू परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी पत्नी और मां ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें फोन के जरिए सोनू के घायल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली। परिवार में इस घटना के बाद शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसतीश पूनिया बने पंजाब भाजपा के नए प्रभारी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पाकिस्तानी TikTok स्टार की गोली मारकर हत्या, बहन गंभीर घायल

August 17, 2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब को खास तवज्जो, मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

August 15, 2026
Don't Miss

सतीश पूनिया बने पंजाब भाजपा के नए प्रभारी

HNE News DeskAugust 18, 2026

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी चंडीगढ़, 18 अगस्त 2026:…

पाकिस्तानी TikTok स्टार की गोली मारकर हत्या, बहन गंभीर घायल

August 17, 2026

भाजपा जालंधर वेस्ट में संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक, मंडल अध्यक्षों को टीमों की जल्द घोषणा के निर्देश

August 17, 2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब को खास तवज्जो, मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026

लुधियाना में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोलियां

August 18, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.