Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

July 24, 2026

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

July 24, 2026

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
3 2 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

केंद्र सरकार से मंत्री पद समाप्त; पंजाब में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 24 जुलाई

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया। इसके साथ ही केंद्र सरकार में बिट्टू का मंत्री पद समाप्त हो गया है।

रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया, जिसके चलते उनके केंद्रीय मंत्री पद को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस्तीफा स्वीकार होने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

इस्तीफे के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा, “संगठन का हर निर्देश मेरे लिए सर्वोपरि है। पार्टी का फोन आएगा तो मैं हमेशा की तरह उसे उठाऊंगा और जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ताकत के साथ निभाऊंगा।”

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिट्टू को राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका दे सकती है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है या फिर विधानसभा चुनाव में किसी अहम सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा बेअंत सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा उन्हें पंजाब में पार्टी के प्रमुख सिख चेहरों में से एक मानती है और आगामी चुनावों में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। राजनीतिक हलकों में अब इस बात पर नजर है कि भाजपा आने वाले दिनों में पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू को कौन-सी नई जिम्मेदारी सौंपती है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleनीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

July 24, 2026

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक, पंजाब सरकार तुरंत मांगे माफी – हिक्की

July 24, 2026
Don't Miss

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में न्याय सत्याग्रह

HNE News DeskJuly 24, 2026

जालंधर, 24 जुलाई 2026नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर…

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक, पंजाब सरकार तुरंत मांगे माफी – हिक्की

July 24, 2026

मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका

July 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

July 24, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.