Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर छात्रों में जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर छात्रों में जश्न

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 25, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
1 10 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

सोनम वांगचुक ने कहा- यह लोकतंत्र और युवाओं की जीत, रामदास अठावले बोले- सरकार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026

 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लंबे समय से छात्र संगठन और प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस्तीफे की घोषणा के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।2 9 - Hindi News Express

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा करते हुए एक भावनात्मक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं और उनका हमेशा यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती है।

प्रधान ने अपने दो पृष्ठों के इस्तीफे में शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए यह भी लिखा कि कुछ लोगों ने युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया। उन्होंने पत्र में दो स्थानों पर इस बात का विशेष रूप से जिक्र किया कि छात्रों के बीच गलत धारणाएं फैलाने की कोशिश की गई।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए और आंदोलन स्थल पर नारेबाजी तथा जश्न का माहौल बन गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि शुरुआत में कहा जा रहा था कि इस सरकार में कोई इस्तीफा नहीं देता, लेकिन जनता की आवाज़ के सामने सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा, “वे कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।”

छात्र आंदोलन की शुरुआत से समर्थन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह लोकतंत्र की जीत है और यह जीत सीधे जनता की आवाज़ से निकली है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की विजय है। उन्होंने CJP, देश के युवाओं और उन सभी नागरिकों को बधाई दी जिन्होंने बिना डरे देशभर से छात्रों के समर्थन में आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि अब जवाबदेही तय होने के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का समय है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है और आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उम्मीद जताई कि अब आंदोलन का जल्द समाधान निकलेगा।

अठावले ने यह भी बताया कि आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का वजन करीब 9 से 9.5 किलोग्राम तक कम हो गया था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और उनका अनशन समाप्त करवाया।

दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह छात्र आंदोलन अब देश के कई राज्यों और शहरों तक फैल चुका है। NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर हजारों छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को आंदोलन की पहली बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि प्रदर्शनकारी संगठनों का कहना है कि उनका आंदोलन केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं है। वे परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने की मांग पर आगे भी दबाव बनाए रखेंगे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराष्ट्रपति ने स्वीकार किया रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा
Next Article धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.