Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 

July 22, 2026

हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केजरीवाल

July 22, 2026

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आए 6 लोग; 2 की मौत, 4 घायल

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 22, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
7a03aab3 f6c7 4d3d 8850 3f17050ea561 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे अशोक सरीन हिक्की : सुशील शर्मा

जालंधर,22 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में स्थानीय होटल में भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जालंधर (शहरी) के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक समर्पित, अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक बनाने में वह अहम भूमिका निभाएंगे।
सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत एवं समर्पण के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को और गति दें ताकि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।
बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देना तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अशोक सरीन हिक्की 25 जुलाई (शनिवार) को शाम 5:00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड,नजदीक शीतला माता मंदिर, जालंधर में जिला अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, कर्मजीत कौर चौधरी, कैंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, रमन पब्बी,जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, तथा जिला सचिव अमित भाटिया उपस्थित रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड

July 21, 2026

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल

July 21, 2026

– प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे- केजरीवाल

July 20, 2026
Don't Miss

हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केजरीवाल

HNE News DeskJuly 22, 2026

आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात…

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आए 6 लोग; 2 की मौत, 4 घायल

July 22, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब-चंडीगढ़ में किसानों का उग्र प्रदर्शन

July 22, 2026

जंतर-मंतर से उठी चिंगारी बनी देशव्यापी आंदोलन, संसद तक गूंजा NEET और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा

July 22, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.