Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

June 29, 2026

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री, पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा*

June 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 29, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – सरकार ने पूरे पंजाब में सम्मान के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया- केजरीवाल
  • – अब पूरे पंजाब में श्री गुरु रविदास का 650वं प्रकाश पर्व बड़े भव्य तरीके से मनाया जा रहा है- केजरीवाल
  • – ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बटाला में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में हुए शामिल

नई दिल्ली/पंजाब, 29 जून 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को बटाला में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। भजन संध्या को सुनने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार नने पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम किया है। पिछले दिनों पूरे पंजाब में पूरे सम्मान के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। हर जिले में लाइट एंड साउंड और ड्रोन शो किए गए। अब सरकार पूरे पंजाब में श्री गुरु रविदास का 650वं प्रकाश पर्व बड़े भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि आज तक पंजाब में सनातन के ऊपर इतने बड़े स्तर पर कभी कार्यक्रम नहीं हुए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हर धर्म के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले पूरे पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। हर जिले में लाइट एंड साउंड शो और ड्रोन शो किए गए। अभी पूरे पंजाब में श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अभी दो रूटों पर बसें जा रही हैं। एक श्री आनंदपुर साहिब और दूसरा श्री दरबार साहिब। इस यात्रा में एसी लग्जरी बसें, आना-जाना, खाना-पीना और रहना सब कुछ बिल्कुल फ्री है। लोगों को बस अपने साथ चार जोड़ी कपड़े ले जाने होते हैं। अब 1 अगस्त से इसमें तीन नए रूट और जोड़े जा रहे हैं, जिनमें सालासर-खाटू श्याम जी महाराज, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश शामिल हैं। जो लोग संपन्न हैं, उन्हें भी सबके साथ बस में भजन गाते हुए इस यात्रा पर जरूर जाना चाहिए, यह जीवन का एक अलग ही अनुभव होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर, अमृतसर और गुरदासपुर के बाद अब पूरे पंजाब के 22 शहरों में इस तरह की भजन संध्या करवाई जाएगी। लोग बहुत खुश हैं और सब कह रहे हैं कि सनातन के लिए पंजाब में आज तक इतने बड़े स्तर पर कभी कार्यक्रम नहीं किए गए। पंजाब के मुख्यमंत्री सभी धर्मों को साथ लेकर चल रहे हैं और सबकी चिंता करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माई मंदिर को 80 करोड़ रुपए खर्च करके बहुत ही भव्य बनाया जा रहा है। मैंने खुद इसका आर्किटेक्ट मॉडल देखा है। सितंबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा, इसलिए अक्टूबर या उसके बाद लोग वहां दर्शन करने जरूर जाएं, उन्हें बहुत सुख-शांति मिलेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री, पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा*
Next Article हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री, पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा*

June 29, 2026

मान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवाल

June 28, 2026
Don't Miss

पंजाब में सभी धर्मों के लिए अब तक सबसे बेहतरीन काम भगवंत मान सरकार ने किया – केजरीवाल

HNE News DeskJune 29, 2026

– सरकार ने पूरे पंजाब में सम्मान के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी का…

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए सिख विधायक और मंत्री, पंजाब सरकार ने गहरी श्रद्धा व्यक्त की और सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा*

June 29, 2026

मान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवाल

June 28, 2026

चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवाल

June 28, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.