Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

June 24, 2026

मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 24, 2026

15 अगस्त से सरपंचों के लिए 10,000 रुपए मासिक मानदेय का ऐलान

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 24, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
बलतेज पन्नू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू
  • कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा का एक ही एजेंडा है, मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करना, क्योंकि वे उनकी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकते: बलतेज पन्नू
  • विकास और शासन के मुद्दे पर हारी विरोधी पार्टियों ने फर्जी वीडियो को अपनी चुनावी रणनीति बना लिया है: बलतेज पन्नू
  • ‘मावां-धीआं सत्कार योजना’ की सफलता ने विरोधी पार्टियों को घबराहट में डाल दिया है, वे भ्रम पैदा करके महिलाओं को लाभ लेने से रोकना चाहते हैं: बलतेज पन्नू
  • आप ने अपने वादों से कहीँ अधिक वादे किए पूरे, जबकि विरोधी पार्टियों के पास 2027 के लिए कोई रोडमैप नहीं है और वे झूठे प्रचार का सहारा ले रही हैं: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 24 जून 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी और प्रदेश महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि विरोधी पार्टियां, खासकर अकाली दल, फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाले प्रचार का सहारा ले रही हैं क्योंकि उनके पास भगवंत मान सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाना ही अपना एक मात्र एजेंडा बना लिया है क्योंकि वे विकास, शासन और जनकल्याण के कामों पर सरकार को चुनौती देने में सक्षम नहीं हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि ‘मावां-धीआं सत्कार योजना’ की सफलता ने विरोधी पार्टियों को बेचैन कर दिया है, जिसके कारण वे लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां ‘आप’ सरकार ने जनता से किए वादों से अधिक वादे पूरे किए हैं, वहीं विरोधी पार्टियों के पास 2027 के लिए कोई रोडमैप नहीं है और वे सिर्फ झूठे प्रचार और गुमराह करने वाली जानकारियों पर निर्भर हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विरोधी पार्टियां बेवजह हंगामा और भ्रम पैदा कर रही हैं, जिसमें कांग्रेस और अकाली दल के नेता खुलेआम एक-दूसरे के प्रचार को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो, अकाली दल या भाजपा, सबका एक ही निशाना मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। उनके पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है और न ही भविष्य के लिए कोई विजन है। उनकी राजनीति सिर्फ भगवंत मान पर हमले करने के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

बलतेज पन्नू ने मीडिया को दो अलग-अलग वीडियो दिखाए, जिनमें से एक असली था और दूसरा अकाली दल द्वारा तैयार किया गया फर्जी वीडियो था। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक फर्जी वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके उसे अपने राजनीतिक हितों के अनुसार वायरल किया। उन्होंने आगे बताया कि असली वीडियो फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव चनारथल का था, जहां मुख्यमंत्री एक जनसभा के दौरान महिलाओं से बातचीत कर रहे थे और उनसे सुझाव मांग रहे थे कि वे सरकार की ‘मावां-धीआं सत्कार योजना’ के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का उपयोग कैसे करेंगी।

बलतेज पन्नू ने कहा कि विरोधी पार्टियों को यह अहसास हो गया है कि वे अगले चुनाव को विकास, शासन या जनकल्याण के आधार पर नहीं लड़ सकतीं। इसलिए, उन्होंने फर्जी वीडियो और गुमराह करने वाले प्रचार को अपना राजनीतिक हथियार चुना है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों को मिल रहे जबरदस्त समर्थन ने विरोधी पार्टियों को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जहां भी जाते हैं, वहां इकट्ठी होने वाली भारी भीड़ ने उन्हें घबराहट में डाल दिया है। लोगों से जुड़ने की बजाय, वे फर्जी कहानियां गढ़ने में लगे हुए हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद ‘आप’ सरकार ने लगातार अपने वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 3 महीनों के अंदर मुफ्त बिजली शुरू हो गई थी और यह निर्बाध रूप से जारी है। मान सरकार के हर बड़े कल्याणकारी उपाय की चर्चा न सिर्फ पूरे भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर शासन के एक मॉडल के रूप में हो रही है।

महिलाओं के लिए सरकार द्वारा हाल ही में घोषित वित्तीय सहायता योजना का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि इसका पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है और लाभार्थियों को 1 जुलाई से भुगतान मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पहली किस्त में तीन महीनों की सहायता एकसाथ मिलेगी। सरकार ने इस योजना के लिए पूर्ण बजट प्रबंध किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा ने विरोधी पार्टियों को इसलिए झटका दिया है क्योंकि वे जानते हैं कि एक बार जब महिलाओं को वादा की गई वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई, तो उनकी गुमराह करने वाली राजनीति पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे निराशा में भ्रम पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और किसी न किसी तरह इस योजना को रोकना चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि इसके लागू होने के बाद उनके पास खड़े होने के लिए कोई राजनीतिक जमीन नहीं बचेगी।

बलतेज पन्नू ने भाजपा की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसके राष्ट्रीय नेताओं के पंजाब के बार-बार दौरों के बावजूद, वे प्रदेश के लिए कोई सार्थक घोषणा करने या पंजाब के रोके गए फंड जैसे लंबित मुद्दों को हल करने में नाकाम रहे हैं।

विरोधी पार्टियों पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि वे चाहे जितनी मर्जी फर्जी वीडियो बना लें, वे पंजाब के लोगों को सच्चाई पहचानने से नहीं रोक सकते। पंजाब की महिलाएं समझती हैं कि कौन उनकी भलाई के लिए काम कर रहा है और कौन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ सरकार ने अपनी सभी मुख्य चुनावी गारंटियां पूरी की हैं और लोगों से किए वादों से भी अधिक करके दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि विरोधी पार्टियां जानती हैं कि उनके पास मान सरकार की कार्यशैली का कोई जवाब नहीं है और 2027 के लिए कोई रोडमैप नहीं है। इसीलिए उन्होंने फर्जी वीडियो, झूठे प्रचार और डर का माहौल पैदा करने का सहारा लिया है।

बलतेज पन्नू ने अंत में कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा बंटवारे और गुमराह करने वाली राजनीति को नकारा है और वे ऐसी सरकारों का समर्थन करना जारी रखेंगे जो उनकी भलाई और तरक्की के लिए ईमानदारी से काम करती हैं।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 24, 2026

15 अगस्त से सरपंचों के लिए 10,000 रुपए मासिक मानदेय का ऐलान

June 24, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

June 24, 2026
Don't Miss

मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

HNE News DeskJune 24, 2026

मेरे काम का मुकाबला करने में असमर्थ विपक्षी दल निम्न स्तर की राजनीति कर रहे…

15 अगस्त से सरपंचों के लिए 10,000 रुपए मासिक मानदेय का ऐलान

June 24, 2026

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में बड़े चेहरों को बचाने के लिए चंपत राय पर नहीं हो रही कार्रवाई?- केजरीवाल

June 24, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

June 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

June 24, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.