Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

June 3, 2026

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

June 3, 2026

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 3, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
तरुनप्रीत सिंह सौंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

 समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा

चंडीगढ़, 2 जून: 2026
मनरेगा कर्मचारियों की मांगों एवं चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने यहां पी.एस.पी.सी.एल. गेस्ट हाउस में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी लंबित मांगों को शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से हल करने का भरोसा दिया।

स. सौंद ने विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी तथा संयुक्त विकास आयुक्त-कम-कमिश्नर शैना अग्रवाल के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की मांगों और मुद्दों को गंभीरता से सुना। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में मनरेगा के अंतर्गत लगभग 2100 कर्मचारी कार्यरत हैं।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा पंजाब के गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी एवं गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, कर्मचारी-हितैषी और जवाबदेह प्रशासन पर विश्वास रखती है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीति का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समग्र विकास सुनिश्चित करने, ग्रामीण शासन को मजबूत करने, रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने तथा राज्य भर में नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर गहन जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतिगत निर्णयों और वित्तीय प्रभावों से जुड़े मामलों के व्यावहारिक एवं टिकाऊ समाधान हेतु वित्त विभाग से भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों में यूनियन के सदस्य गुरसेवक सिंह, प्रेम सुखदास, गुरदीप दास, सुखप्रताप, दविंदर सिंह, अमरीक सिंह महिराज, रणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह और संदीप कक्कड़ शामिल थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत
Next Article गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

June 3, 2026

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

June 3, 2026

पंजाब राज्य में एस.आई.आर. के तहत घर-घर गणना 25 जून 2026 से होगी शुरू

June 3, 2026
Don't Miss

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात

HNE News DeskJune 3, 2026

 समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा चंडीगढ़, 2 जून: 2026 मनरेगा कर्मचारियों…

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

June 3, 2026

पंजाब राज्य में एस.आई.आर. के तहत घर-घर गणना 25 जून 2026 से होगी शुरू

June 3, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धि

June 3, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.