Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

July 7, 2026

मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की

आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 22, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
कुलदीप सिंह धालीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े थे तार, ईमेल और व्हाट्सएप के ज़रिए बम धमाकों की धमकी देता था: कुलदीप धालीवाल

धालीवाल ने पंजाब के लोगों को दिलाया भरोसा, कहा – घबराने की ज़रूरत नहीं, मान सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबदध

ड्रग्स और ड्रोन के खतरे पर धालीवाल ने केंद्र से अपील की – पंजाब के 332 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवानों को दी जाए आधुनिक तकनीक

अमृतसर, 22 मई 2026

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की।

शुक्रवार को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार शुरू से ही वादा करती रही है कि आतंक फैलाने, फायरिंग करने, धमाके करने या किसी भी तरह से राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज के दौर में साइबर आतंकवाद एक नई बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां दी जाती रही हैं। इस चुनौती का बहादुरी से सामना करते हुए अमृतसर पुलिस के बहादुर जवानों ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

धालीवाल ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति 30 साल का युवक है, जिसके पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों और राज्यों से संपर्क थे। यह व्यक्ति एक बड़े गैंग का हिस्सा था, जो ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आतंक फैलाता रहा। यह वही व्यक्ति है जिसने पंजाब सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी दी थी।

धालीवाल ने साफ कहा कि साइबर आतंकवाद को कंट्रोल करना आम आतंकवाद से कहीं ज़्यादा मुश्किल काम है, क्योंकि अमेरिका, कनाडा या किसी भी देश में बैठा कोई भी व्यक्ति साइबर माध्यम से धमकियां दे सकता है। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने इस चुनौती में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने पंजाब और अमृतसर के लोगों को मैसेज दिया कि घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान का ज़िक्र करते हुए धालीवाल ने कहा कि मान सरकार ने बड़े-बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जो पिछली किसी सरकार के समय में नहीं हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब की 332 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को मॉडर्न एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी और हथियार देने की भी अपील की, जो अब तक नहीं दिए गए हैं।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अहम फैसला; भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों का समय सुबह 7:30 बजे किया
Next Article आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

July 7, 2026

मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

July 7, 2026
Don't Miss

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskJuly 7, 2026

बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम सेक्टर-78 में 2.92…

मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

July 7, 2026

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.