Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब मंडियों में जगह की कमी पर केंद्र पर बरसे लाल चंद कटारूचक्क, गेहूं लिफ्टिंग और रेलों की कमी का मुद्दा उठाया

May 6, 2026

अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 6, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्व

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब मंडियों में जगह की कमी पर केंद्र पर बरसे लाल चंद कटारूचक्क, गेहूं लिफ्टिंग और रेलों की कमी का मुद्दा उठाया

पंजाब मंडियों में जगह की कमी पर केंद्र पर बरसे लाल चंद कटारूचक्क, गेहूं लिफ्टिंग और रेलों की कमी का मुद्दा उठाया

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 6, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
लाल चंद कटारूचक्क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – आवश्यक संख्या में विशेष रेलगाड़ियां आवंटित नहीं की जा रही: खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री
  • – अप्रैल महीने के दौरान रेल/सड़क/कंटेनरों के माध्यम से केवल 3.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों से सीधी लिफ्टिंग की गई
  • – अनाज की सीधी डिलीवरी के लिए मई की शुरुआत से अब तक रोजाना केवल तीन से पांच विशेष रेलें उपलब्ध कराई जा रही हैं
  • – राज्य सरकार 122 लाख मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य पूरा करने के करीब
  • – एमएसपी पर खरीदी गई 29,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई
  • – खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा खरीद कार्यों की समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

चंडीगढ़, 6 मई 2026

अनाज भंडारण संबंधी जगह की कमी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की मंडियों में जगह की कमी के मुख्य मुद्दे को हल करने के लिए जरूरी सहयोग नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह मुद्दा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा काफी समय से केंद्र सरकार के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है।

केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को अप्रैल और मई 2026 के महीनों के दौरान अनाज की निकासी के लिए 860 विशेष रेलगाड़ियां आवंटित करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन एफसीआई द्वारा जरूरी संख्या में ये रेलें उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिसके कारण एक हफ्ते में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की भारी आमद के चलते मंडियों में फसल के ढेर लगने जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि अप्रैल के दौरान केवल 3.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं ही रेल /सड़क/कंटेनरों के माध्यम से मंडियों से सीधे लिफ्टिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि मई 2026 की शुरुआत से अब तक अनाज की सीधी डिलीवरी के लिए रोजाना केवल तीन से पांच विशेष रेलगाड़ियां ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उपरोक्त स्थितियों के बावजूद खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग ने निर्विघ्न खरीद सीजन सुनिश्चित किया है और 122 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं की खरीद का लक्ष्य पूरा होने के करीब है।

उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों में 121.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है, जिसमें से 120.89 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

खरीदी गई गेहूं में से कल देर शाम तक विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने 119.56 लाख मीट्रिक टन जबकि व्यापारियों ने 1,33,203.15 मीट्रिक टन खरीदा है।

विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसान भाईचारे द्वारा मेहनत से पैदा किए गए अनाज का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि वे खरीद कार्यों की समीक्षा के लिए पूरे राज्य की मंडियों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्विघ्न खरीद सीजन को निपटाने में कोई दिक्कत या परेशानी न आए।

भुगतान के मामले में 29,000 करोड़ रुपये से अधिक की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की राशि पहले ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि खरीद सीजन को सफलतापूर्वक निपटाने के लिए 1896 खरीद केंद्र और लगभग 986 अस्थायी यार्ड स्थापित करने जैसे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इस मौके पर अन्य के अलावा खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के प्रधान सचिव राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर, अजयवीर सिंह सराओ और जनरल मैनेजर वित्त सर्वेश कुमार उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 6, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्व

May 6, 2026

पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी का दावा: भगवंत मान सरकार से जनता खुश, फिर से सरकार बनाने को तैयार – अरविंद केजरीवाल

May 5, 2026
Don't Miss

अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

HNE News DeskMay 6, 2026

लोगों को डराना और हिंसा करवाकर वोट मांगना भाजपा की चुनावी रणनीति : मुख्यमंत्री भगवंत…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्व

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: BJP-TMC कार्यकर्ताओं की मौत, कई जिलों में बवाल

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम: ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा से इनकार, जानिए संविधान क्या कहता है

May 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.