Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 105 नए मरीज

August 25, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » पंजाब में डायरेक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस सर्विसेज को मंजूरी, CM भगवंत मान कैबिनेट का बड़ा फैसला

पंजाब में डायरेक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस सर्विसेज को मंजूरी, CM भगवंत मान कैबिनेट का बड़ा फैसला

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 1, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
फोरेंसिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – निर्णय से आपराधिक जांच और साक्ष्यों की व्यवस्था और मजबूत होगी

  • – पंजाब में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए फार्म स्टे नीति-2026 पर मोहर लगाई

  • – नई डिवीजनों, मोबाइल यूनिटों और भर्तियों से फोरेंसिक बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

  • – पंजाब कैबिनेट ने सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) बिल, 2026 को विधायी स्वीकृति के लिए मंजूरी दी

चंडीगढ़; 1 मई 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज जन सुरक्षा को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और नियामक ढांचे को और बेहतर बनाने पर केंद्रित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें नई फोरेंसिक विज्ञान प्रणाली, नई फार्म स्टे नीति और सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन कानून में संशोधनों को मंजूरी दी गई।

इन निर्णयों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि साक्ष्यों की उचित प्रक्रिया और अपराधों की तेजी से जांच के माध्यम से जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने आज डायरैक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस सर्विसेज़ की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में निर्णय मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया।

डायरैक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस सर्विसेज़ (डी.एफ.एस.) पंजाब, जिसे पहले फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, पंजाब के नाम से जाना जाता था, गृह विभाग के नियंत्रण में होगा। डी.एफ.एस. के अधीन काम करने वाली क्षेत्रीय परीक्षण फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं को अब क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के रूप में जाना जाएगा, जबकि मुख्य रसायन जांच प्रयोगशाला, खरड़ को डी.एफ.एस. में विशेष टौकसीकोलौजी डिवीज़न के रूप में शामिल किया जाएगा।

अमृतसर, बठिंडा और लुधियाना में काम कर रही क्षेत्रीय विज्ञान प्रयोगशालाओं में डी.एन.ए., बैलिस्टिक्स, साइबर फोरेंसिक्स, दस्तावेज और भौतिकी/ऑडियो वॉयस सहित नए तकनीकी डिवीजनों के सृजन के माध्यम से फोरेंसिक क्षमता को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही 28 मोबाइल फोरेंसिक यूनिटें स्थापित की जाएंगी, जिसमें प्रत्येक पुलिस जिले में एक साइंटिफिक अधिकारी (क्राइम सीन) की निगरानी में एक मोबाइल फोरेंसिक वैन काम करेगी।

स्टाफिंग के मामले में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, रासायनिक ऐगज़ामीनर प्रयोगशाला और मनिस्टीरियल स्टाफ की स्वीकृत पदों को डी.एफ.एस. में समायोजित(एडजस्ट) किया जाएगा, जबकि तकनीकी स्टाफ के 266 अतिरिक्त पदों और मनिस्टीरियल स्टाफ के एक पद को सीधी भर्ती के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से सृजित और भरा जाएगा। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला पंजाब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एस.ए.एस. नगर) में वैज्ञानिक अधिकारियों और वैज्ञानिक सहायकों की बहाली और सीधी भर्ती के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही लैबाटरी असिस्टेंट और लैबाटरी अटेंडेंट की भर्ती को भी मंजूरी दी गई है।

किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फार्म स्टे नीति-2026 को सहमति

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मंत्रिमंडल ने किसानों की आय और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने के लिए फार्म स्टे नीति-2026 को सहमति दे दी है। इस नीति का उद्देश्य पंजाब भर के किसानों के लिए आय के स्थायी और नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ कृषि-आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

फार्म स्टे नीति-2026 पंजाब के मजबूत कृषि आधार, समृद्ध ग्रामीण संस्कृति और आतिथ्य रीति-रिवाजों के कारण फार्म स्टे को सामूहिक और पर्यटन विकास के स्तंभ के रूप में स्थापित करती है। यह नीति किसान-केंद्रित है और किसानों को उनकी भूमि के एक छोटे से हिस्से में बुनियादी कृषि पद्धतियों को बिगाड़े बिना अपनाने, खेतों में आवास, देशी व्यंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों की पेशकश करने में सक्षम बनाती है, ताकि वे अपनी उपजाऊ भूमि का वास्तविक अर्थों में लाभ उठा सकें।

एक सक्षम और सरल नियामक ढांचा प्रदान करके, यह नीति प्रक्रियात्मक बाधाओं को कम करती है, व्यापार करने में आसानी को प्रोत्साहित करती है और ग्रामीण आबादी विशेषकर युवाओं को कृषि के साथ-साथ पर्यटन से जुड़े उद्यमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह नीति पर्यावरण-अनुकूल निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन, जल का सुचारू संरक्षण और जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करके स्थिरता पर जोर देती है।

इस नीति का उद्देश्य न केवल ग्रामीण रोजगार पैदा करना, किसानों की आय बढ़ाना, कृषि संकट को कम करना और गांव-स्तरीय आर्थिक गतिविधियाँ पैदा करना है, बल्कि पर्यटकों को पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों, रीति-रिवाजों और जीवन शैली के गहरे अनुभव से अवगत कराना भी है।

सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) बिल, 2026 को सहमति

विधायी सुधारों पर मंत्रिमंडल ने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1860 में संशोधन करके सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) बिल, 2026 को भी सहमति दे दी है। इस विधेयक को पंजाब विधान सभा की स्वीकृति के लिए सदन के समक्ष पेश किया जाएगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleश्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा न्यूनतम मजदूरी की बेसिक दरों में वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में पेश
Next Article पंजाब जेलें और सुधार सेवाएं विधेयक 2026: आधुनिक और मानवीय जेल सुधार की नई पहल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026
Don't Miss

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskAugust 25, 2026

➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा:…

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.