Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

July 10, 2026

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

HNE News DeskBy HNE News DeskApril 18, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
sfd
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

*पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए  दौरे पर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फूड प्रोसेसिंग से लेकर आई.टी. सेक्टर तक पंजाब की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए नीदरलैंड के प्रमुख सेक्टरों तक पहुंच बनाएंगे*

टिकाऊ नीतियों और त्वरित फैसलों के साथ वैश्विक निवेश के लिए पंजाब पसंदीदा स्थान के रूप में उभरेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2026

राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, अलॉयज एंड स्टील्स, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी समेत प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा निवेश आकर्षित करने के लिए आज नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारा विजन पूरी तरह स्पष्ट है, जो नीति स्थिरता, तेजी से फैसले लेने और निवेशकों के समय व भरोसे का सम्मान करने वाली शासन व्यवस्था प्रदान करके पंजाब को विश्व स्तर पर उद्योग के लिए प्राथमिकता वाला स्थान बनाने पर केंद्रित है।

यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीदरलैंड भारत के लिए सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है और कई डच कंपनियां पहले से ही पंजाब में अपना कारोबार चला रही हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर-2023 में विविधा इंडस्ट्रियल पार्क, राजपुरा में डी ह्यूस फैक्टरी का शिलान्यास किया था। इसी प्रकार आलू की फसल के लिए इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहले ही राज्य में सफलतापूर्वक काम कर रहा है, जो पंजाब और नीदरलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर जोर देंगे। वे पंजाब की रणनीतिक स्थिति, एनसीआर और प्रमुख बंदरगाहों से निर्बाध संपर्क, मजबूत औद्योगिक क्लस्टर, गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली आपूर्ति, कुशल कार्यबल और प्रगतिशील नीति ढांचे को उजागर करके पंजाब को उत्तरी भारत के पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में भी प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए प्रमुख प्रशासनिक और नियामक सुधारों को पेश करेगा, जिसमें 173 सरकार से कारोबार सेवाएं, ऑटो-डीम्ड मंजूरियां, पैन-आधारित व्यापारिक पहचान, पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट में संशोधन और फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम शामिल हैं।

 

इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य श्रृंखलाबद्ध रोड शो, वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स और बड़ी ग्लोबल कॉर्पोरेट कंपनियों व संस्थाओं के साथ चर्चाओं के माध्यम से पंजाब को यूरोपीय देशों के लिए निवेश के आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना और पंजाब में नया निवेश लाना है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर के काला सिंघा रोड पर कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 70-80 झुग्गियां राख
Next Article दो भारतीय टैंकरों को बनाया गया निशाना, सभी क्रू सुरक्षित; MEA ने ईरानी राजदूत को तलब किया
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

July 10, 2026

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026

गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

July 9, 2026
Don't Miss

लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड

HNE News DeskJuly 10, 2026

हास्य और रचनात्मकता के जरिए लाभार्थी योजना को दे रहे हैं नई पहचान ‘टूँ -टूँ’…

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट वितरण का आंकड़ा 25 लाख के पार

July 10, 2026

देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल

July 9, 2026

गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

July 9, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.