Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन हुआ कैशलेस

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन हुआ कैशलेस

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 26, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक
  • हर एक जीवन अमूल्य है और स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मुफ्त, जीवनरक्षक इलाज सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, 26 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक के सबसे बड़े दावों में से एक के रूप में 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस (नकदरहित) तरीके से किया गया, जो भगवंत मान सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली के स्तर और जमीनी प्रभाव को दर्शाता है।

लाभार्थी सुखपाल कौर (37), जो चंडीगढ़ की निवासी हैं, को ‘एओर्टिक डिसेक्शन’ नामक गंभीर हृदय और धमनियों की बीमारी के कारण पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जिसके लिए तुरंत सर्जरी की आवश्यकता थी। इस प्रक्रिया, अस्पताल में भर्ती और विशेष देखभाल का अनुमानित खर्च लगभग 4 लाख रुपये था, जिसे इतने कम समय में जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन था।

अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड की पुष्टि होते ही इलाज बिना किसी देरी के शुरू कर दिया गया। इस योजना के तहत प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया कैशलेस पूरी की गई।

परिवार के एक सदस्य ने बताया, “सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। हमें बताया गया था कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सर्जरी की जरूरत है। इतनी बड़ी राशि का तुरंत प्रबंध करना संभव नहीं था। स्वास्थ्य कार्ड ने यह सुनिश्चित किया कि इलाज में कोई देरी न हो।”

इस मामले के चिकित्सकीय पहलू पर प्रकाश डालते हुए पीजीआई, चंडीगढ़ के डॉ. सचिन महाजन ने कहा, “एओर्टिक डिसेक्शन एक अत्यंत नाजुक स्थिति है, जिसमें तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में थोड़ी सी देरी भी जोखिम बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड की सत्यापन के बाद हम वित्तीय मंजूरी की प्रतीक्षा किए बिना आगे बढ़ सके। यह हृदय से जुड़े उच्च जोखिम वाले मामलों में समय पर और निर्बाध इलाज सुनिश्चित करता है।”

सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “सुखपाल कौर जैसे नाजुक मोड़ पर एक अनमोल जीवन को बचा पाना अत्यंत संतोषजनक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जमीनी स्तर पर वास्तविक प्रभाव डाल रही है, जहां परिवार बिना धन की चिंता किए तुरंत इलाज प्राप्त कर पा रहे हैं।”

लाखों परिवारों को कवर करते हुए और पूरे राज्य में महंगे उपचार उपलब्ध कराते हुए यह योजना पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत बना रही है।

पंजाब सरकार द्वारा लगातार निवासियों से अपील की जा रही है कि वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज का लाभ उठाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleशहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील: तरुनप्रीत सिंह सौंद का युवाओं को संदेश 1
Next Article भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात, करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.