Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: बंगाल में दो चरणों में वोटिंग

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 15, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
it2bou4g election - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, 2.19 लाख बूथों पर तैनात रहेंगे 25 लाख चुनाव अधिकारी
  • बंगाल में दो चरणों में होगा चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग
  • असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान
  • तमिलनाडु में 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
  • 824 सीटों पर 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

नई दिल्ली  15 मार्च 2026

देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान रविवार, 15 मार्च को कर दिया गया। भारतीय चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के साथ चुनाव आयुक्त Sukhbir Singh Sandhu और Vivek Joshi भी मौजूद रहे। आयोग ने बताया कि वेस्ट बंगाल, असम, तमिलनाडू, केरला और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। आयोग के अनुसार इन चुनावों में कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

West Bengal में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराया जाएगा। पिछली बार राज्य में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि इस बार इसे दो चरणों में सीमित किया गया है।  असम , केरला और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं तमिलनाडू में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और प्रलोभन व हिंसा से मुक्त होनी चाहिए। कलेक्टरों और एसपी को कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक राज्यों का दौरा करेंगे और उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में डाले गए वोटों की संख्या दर्ज करेंगे ताकि मतदान प्रतिशत की सटीक जानकारी जनता तक पहुंच सके। मतदान समाप्त होने के बाद अंतिम आंकड़े तुरंत अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने बताया कि इन पांचों राज्यों में प्रति मतदान केंद्र औसतन 750 से 900 मतदाता होंगे। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अच्छा काम करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी बधाई दी गई।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमिडिल ईस्ट युद्ध का असर: भारत में LPG को लेकर नए सरकार का बड़ा फैसला
Next Article नई फिल्म नीति के साथ पंजाब के सिल्वर स्क्रीन के सपने उड़ान भरने को तैयार
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल

July 9, 2026

केजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?

July 8, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.