Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी

March 7, 2026

गुरमीत राम रहीम सिंह को हाईकोर्ट से बरी, तीन अन्य की उम्रकैद बरकरार

March 7, 2026

देशभर में महंगा हुआ LPG सिलेंडर

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » गुरमीत राम रहीम सिंह को हाईकोर्ट से बरी, तीन अन्य की उम्रकैद बरकरार

गुरमीत राम रहीम सिंह को हाईकोर्ट से बरी, तीन अन्य की उम्रकैद बरकरार

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 7, 2026
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Follow Us
Google News Flipboard Threads
image d079a298 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में बड़ा फैसला

7 March 2026

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चर्चित रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए गुरमीत राम रहीम सिंह को राहत दी है। अदालत ने उनकी अपील स्वीकार करते हुए उन्हें हत्या के इस मामले से बरी कर दिया है। हालांकि मामले के अन्य तीन दोषियों—कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और किशन लाल—की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया है।

इस फैसले को जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पत्रकार को 2002 में मारी गई थी गोली

सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को अक्तूबर 2002 में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज चलता रहा, लेकिन 21 नवंबर 2002 को उनकी मौत हो गई। यह मामला उस समय काफी चर्चा में आया था क्योंकि छत्रपति अपने अखबार में डेरा सच्चा सौदा से जुड़े विवादित मामलों को प्रकाशित कर रहे थे।

2019 में CBI अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद

लंबी जांच और सुनवाई के बाद 2019 में सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम सिंह सहित चार आरोपियों—कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल—को दोषी ठहराया था।

अदालत ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद राम रहीम ने इस फैसले को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पहले अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत ने अपील पर फैसला सुनाते हुए राम रहीम की सजा को रद्द कर दिया और उन्हें बरी कर दिया। राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि अदालत ने पत्रकार छत्रपति की हत्या के मामले में उनके मुवक्किल को दोषमुक्त कर दिया है। हालांकि इस मामले में राहत मिलने के बावजूद गुरमीत राम रहीम सिंह को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। वह अन्य मामलों में सजा काट रहे हैं, इसलिए इस फैसले से उनकी तत्काल रिहाई संभव नहीं है। हाईकोर्ट का यह फैसला इस बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा मोड़ माना जा रहा है। एक ओर जहां राम रहीम को राहत मिली है, वहीं अन्य तीन दोषियों की सजा बरकरार रखकर अदालत ने मामले में अपनी अलग-अलग जिम्मेदारी तय की है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, अब इस फैसले के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना भी बनी रह सकती है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदेशभर में महंगा हुआ LPG सिलेंडर
Next Article श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

देशभर में महंगा हुआ LPG सिलेंडर

March 7, 2026

पंजाब के घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती

March 6, 2026

रैपर बादशाह का गाना ‘टटिहरी’ विवादों में

March 6, 2026
Don't Miss

गुरमीत राम रहीम सिंह को हाईकोर्ट से बरी, तीन अन्य की उम्रकैद बरकरार

HNE News DeskMarch 7, 2026

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में बड़ा फैसला 7 March 2026 पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चर्चित…

देशभर में महंगा हुआ LPG सिलेंडर

March 7, 2026

पंजाब के घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती

March 6, 2026

रैपर बादशाह का गाना ‘टटिहरी’ विवादों में

March 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.