Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

May 27, 2026

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 5, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
69a802fe73c02 cm nitish kumar 040128730 16x9 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

नीतीश कुमार की नई पारी की तैयारी

राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन, जेडीयू में हलचल तेज; समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन

5 March 2026

पटना: बिहार की राजनीति में दो दशकों से केंद्रीय भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब संसदीय राजनीति की नई पारी खेलने के संकेत दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सार्वजनिक रूप से इच्छा जताई है कि वे इस बार राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनना चाहते हैं।

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में कहा कि बिहार की सेवा करते हुए उन्होंने हमेशा विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है और आगे भी वे इसी संकल्प पर कायम रहेंगे। बताया जा रहा है कि वे आज गुरुवार को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है।

संसद के चारों सदनों में रहने का सपना

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार लंबे समय से संसदीय जीवन के उस अधूरे सपने को पूरा करना चाहते थे, जिसके तहत वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का हिस्सा बनें। वे पहले लोकसभा और राज्य की राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं, और अब राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम बिहार की सत्ता संरचना में बड़े बदलाव का संकेत भी हो सकता है। जेडीयू सूत्रों का दावा है कि आने वाले समय में बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री हो सकता है, जबकि जेडीयू के दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

जेडीयू कार्यकर्ताओं में असंतोष, समर्थकों का जमावड़ा

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं में असंतोष भी देखा जा रहा है। कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि बिहार की कमान अभी भी उनके हाथों में ही रहनी चाहिए।

इसी बीच, उनके पटना स्थित आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा देखा गया, जहां वे “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आए। समर्थकों का कहना है कि वे जिस भी भूमिका में रहें, बिहार के विकास का एजेंडा आगे बढ़ाते रहेंगे।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
Next Article पंजाब में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया संजीव अरोड़ा ने
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026

भाजपा ने भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का वादा किया था, लेकिन आज ताइवान जैसा छोटा देश भी भारत को पीछे छोड़ चुका है: हरपाल सिंह चीमा

May 27, 2026

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
Don't Miss

सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

HNE News DeskMay 27, 2026

गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का करते थे इस्तेमाल: डीजीपी…

रवनीत बिट्टू का व्यवहार शर्मनाक, घमंडी और पूरी तरह अस्वीकार्य: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 27, 2026

भाजपा ने भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का वादा किया था, लेकिन आज ताइवान जैसा छोटा देश भी भारत को पीछे छोड़ चुका है: हरपाल सिंह चीमा

May 27, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 5 महीनों में 2.30 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

May 27, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

शादी समारोह में भोजन के बाद बीमार हुए लोगों का मामला

May 27, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.