Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ईडी के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब

April 17, 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

April 17, 2026

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी : भगवंत मान

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » खामेनेई की हत्या के बाद ईरान–अमेरिका–इजरायल आमने-सामने

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान–अमेरिका–इजरायल आमने-सामने

HNE News DeskBy HNE News DeskMarch 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध जैसे हालात: खामेनेई की हत्या के बाद ईरान–अमेरिका–इजरायल आमने-सामने

  •  खामेनेई की मौत के बाद ईरान का ऐलान—“इंतकाम अभी बाकी”
  • अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर हमलों का दावा

 

2 March, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान ने इस घटना को “सीधा हमला” करार देते हुए कड़े प्रतिशोध की घोषणा की है। इसके बाद ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सैन्य टकराव तेज हो गया है।

ईरान ने दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। साथ ही इजरायल के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए जाने की बात कही है। ईरान का कहना है कि उसका “इंतकाम अभी बाकी है” और वह इस मुद्दे पर अमेरिका से किसी प्रकार की बातचीत नहीं करेगा।

अमेरिका और इजरायल का पलटवार, भारी नुकसान का दावा

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर जवाबी हमले किए हैं, जो लगातार तीसरे दिन भी जारी बताए जा रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि अमेरिकी सैनिकों पर हमले का बदला लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संघर्ष में अमेरिका के तीन F-15 लड़ाकू विमान गिराए जाने का दावा किया गया है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। ईरान में हजारों लोगों के हताहत होने की खबरें हैं, जबकि इजरायल में भी कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

अरामको पर हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल

ईरान ने सऊदी अरब की तेल कंपनी Saudi Aramco की प्रमुख रिफाइनरी पर हमला करने का दावा किया है। इसके अलावा इजरायल पर ‘क़दर’ और ‘खैबर’ बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले की बात कही गई है, जिन्हें ईरान की घातक मिसाइलों में गिना जाता है।

ईरान के क़ोम शहर स्थित जामकरान मस्जिद पर लाल झंडा फहराया गया है, जिसे बदले और प्रतिरोध का प्रतीक माना जाता है।

एयरस्पेस बंद, विदेशी नागरिक फंसे

लगातार हमलों के कारण मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विभिन्न देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इस संघर्ष के कारण दुबई और अबूधाबी में भारत सहित कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। हालांकि सोमवार को अबूधाबी से आठ पैसेंजर फ्लाइट रवाना हुईं, जिनमें से एक मुंबई और एक दिल्ली के लिए थी। इन उड़ानों के जरिए फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत में भी दिखा असर

खामेनेई की मौत की खबर के बाद भारत के कुछ शहरों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लखनऊ, श्रीनगर और कश्मीर के अन्य इलाकों में शिया समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर शोक व्यक्त किया।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमध्य पूर्वी तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी
Next Article होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

प्रियंका गांधी का लोकसभा में सरकार पर हमला: महिला आरक्षण बिल में “राजनीति की बू”

April 16, 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार का बड़ा दांव: विरोध करने वालों को चुकानी पड़ेगी कीमत – पीएम मोदी

April 16, 2026

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

March 25, 2026
Don't Miss

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, 13 जगहों पर कार्रवाई

HNE News DeskApril 17, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच तेज गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना…

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी : भगवंत मान

April 17, 2026

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026

प्रियंका गांधी का लोकसभा में सरकार पर हमला: महिला आरक्षण बिल में “राजनीति की बू”

April 16, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.