Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » सावधानः शीतलहर के बीच देश के इस राज्य में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

सावधानः शीतलहर के बीच देश के इस राज्य में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 6, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
himachal weather - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

शिमलाः himachal weather मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 29 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का कुछ प्रभाव रहेगा जिसके कारण ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा की संभावना है।

आगामी 31 जनवरी और पहली फरवरी को अंधड़ और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार एक हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को और दूसरा पहली फरवरी को प्रभावी होगा। पहाड़ी इलाकों में हिमपात के कारण शीतलहर और तेज होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। जनवरी में सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश हुई है। जिससे किसान और बागवान परेशान हैं। लंबे समय से बारिश और हिमपात न होने के कारण फसलों खासतौर पर गेहूं की फसल और सेब के बागानों पर संकट मंडरा रहा है। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किसान और बागवानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में धूप खिली रही है। हालांकि रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय इलाकों में पारा माइनस में पहुंच चुका है। लाहौल-स्पीति के ताबो, कूकुमसेरी और केलंग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्रमशः -8.8, -6.2 और -7.1 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाकों में हिमपात का असर पहले ही महसूस किया जा रहा है।

मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। ऊना में आज न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री, सुंदरनगर में 1.4 डिग्री, हमीरपुर और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, मंडी में 2.1 डिग्री, मनाली में 1.5 डिग्री और शिमला में 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिलचस्प बात यह है कि शिमला की रातें मैदानी इलाकों की तुलना में अधिक गर्म हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा बना हुआ है। अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो भुंतर व कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, धर्मशाला में 5 डिग्री, नाहन में 7.3 डिग्री, कांगड़ा में 4.8 डिग्री, कुफ़री में 7.3 डिग्री नारकण्डा में 4.3 डिग्री, भरमौर में 4.7 डिग्री, रिकांगपिओ में 2.4 डिग्री और सियोबाग में 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहली फरवरी से पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होगी। वहीं कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर और बिलासपुर जैसे मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश होगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें क्या है इसमें खास
Next Article जस्टिन ट्रूडो की किरकिरी, कनाडा के आयोग ने दिखाया आईऩा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल

July 9, 2026

केजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?

July 8, 2026
Don't Miss

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

HNE News DeskJuly 11, 2026

‘भुगतान की पुष्टि वाला एसएमएस उनकी ज़िंदगी का यादगार पल बन गया मुख्य मंत्री माँवां…

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

केजरीवाल ने पेट्रोल पंप-सर्विस स्टेशन पर जाकर सरकार के ई-20 पर सफेद झूठ को किया उजागर

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.