Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

June 13, 2026

गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

June 13, 2026

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

June 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 13, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
9a8a7981 b0f5 4f10 b526 0439173ed765 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को दी शुभकामनाएं; उत्कृष्ट सेवा देकर पंजाब का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 13 जून 2026

पंजाब के लिए गर्व की बात है कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.एफ.पी.आई.) के 7 पूर्व कैडेट आज भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं। यह उल्लेखनीय उपलब्धि देश की रक्षा सेवाओं में योगदान देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा संचालित इस संस्थान की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है14bc7763 2969 4168 8eb3 cd2278877256 - Hindi News Express।

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आई.एम.ए.) की 158वीं रेगुलर कोर्स पासिंग आउट परेड में एम.आर.एस.एफ.पी.आई. के चार कैडेटों को सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। इस परेड की समीक्षा भारत की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने की।
नव नियुक्त सेना अधिकारियों में होशियारपुर के परमजोत सिंह शामिल हैं, जिनके पिता व्यवसायी हैं और माता स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार मोहाली के अभय सिंह राघव सेना अधिकारी बने हैं, जिनके पिता स्वास्थ्य विभाग में सिविल रजिस्ट्रेशन अधिकारी तथा माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। होशियारपुर के अनिकेत कहोल सेना में अधिकारी बने हैं, जिनके पिता व्यवसायी हैं, जबकि पठानकोट के अनुराग चौहान भी सेना अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, तीन कैडेट हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी की 217वीं कोर्स संयुक्त स्नातक परेड में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। इस परेड का निरीक्षण भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया।
फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त करने वालों में रूपनगर (रोपड़) के उदयबीर सिंह शामिल हैं, जिनके पिता भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक रह चुके हैं। एस.ए.एस. नगर के वासू मेहता, जिनके माता-पिता सरकारी अध्यापक हैं, तथा एस.ए.एस. नगर के करण कौशिश, जिनकी माता न्यायिक अदालत में कार्यरत हैं और पिता व्यवसायी हैं, भी फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने सभी कैडेटों को कमीशन प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने उन्हें सेवा अधिकारी के रूप में अपने करियर में और अधिक मेहनत करने तथा उत्कृष्ट सेवाएं देकर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

श्री अरोड़ा ने बताया कि इन 7 कैडेटों के कमीशंड अधिकारी बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में एम.आर.एस.एफ.पी.आई. से कमीशन प्राप्त कैडेटों की कुल संख्या बढ़कर 97 हो गई है।

एम.आर.एस.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने भी कैडेटों को बधाई देते हुए उन्हें रक्षा सेवाओं के उच्च आदर्शों को बनाए रखने तथा देश, राज्य और अपने संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद
Next Article गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

June 13, 2026

गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

June 13, 2026

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
Don't Miss

गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

HNE News DeskJune 13, 2026

पुलिस टीमों ने 101 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की, 9 को पूछताछ के बाद…

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने

June 13, 2026

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

June 13, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.