Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, एक दिन में 105 नए मरीज

August 25, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

August 25, 2026

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » 650वें प्रकाश पर्व से पहले श्रद्धालुओं को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान के दर्शन कराने हेतु विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग: हरपाल सिंह चीमा

650वें प्रकाश पर्व से पहले श्रद्धालुओं को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान के दर्शन कराने हेतु विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग: हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskBy HNE News DeskJune 9, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हरपाल सिंह चीमा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

भगवंत मान सरकार ने केंद्र को फिर लिखा पत्र

भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुनिश्चित कर रही है; पूरे पंजाब से वाराणसी के लिए नियमित रेल और बस सेवाएं उपलब्ध: हरपाल सिंह चीमा

गांवों से लेकर विश्वविद्यालयों तक, भगवंत मान सरकार गुरु रविदास जी के समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को पंजाब के हर कोने तक पहुंचा रही है: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार की पहल के तहत श्री गुरु रविदास जी महाराज की बगीचियों के लिए 650 एकड़ भूमि समर्पित तथा प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 9 जून 2026:

राज्य की प्रारंभिक विनती पर कोई जवाब न मिलने के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को केंद्र सरकार को एक स्मरण पत्र भेजकर पंजाब से सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज जन्मस्थान मंदिर तक विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग की है, ताकि राज्य भर के श्रद्धालु श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वहां मत्था टेक सकें।

वित्त मंत्री, जो इन आयोजनों के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कैबिनेट उप कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान कर रही है। इसके तहत अप्रैल से अक्टूबर के बीच विभिन्न जिलों से वाराणसी के लिए नियमित रेल और बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। यह अभियान अक्टूबर और नवंबर में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा तथा जम्मू को खुरालगढ़ से जोड़ने वाली चार प्रमुख रुटों द्वारा विशाल शोभा धार्मिक यात्राओं के माध्यम से अपने चरम पर पहुंचेगा।जिसमें श्रद्धांलुओं को जोड़ने के लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा।

बैठक के दौरान पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा फरवरी से दिसंबर 2026 तक की मासिक कार्ययोजना पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इन कार्यक्रमों की शुरुआत फरवरी में खुरालगढ़ में आयोजित 649वें प्रकाश पर्व समारोहों से हुई थी, जिसने आगे चलकर एक व्यापक बहु-विभागीय अभियान का रूप ले लिया।

वित्त मंत्री ने बताया कि विभिन्न जिलों में विशेष कीर्तन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अप्रैल में रूपनगर में सफल आयोजन के बाद 2 जून को फगवाड़ा तथा 6 जून को कपूरथला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आगामी कार्यक्रम 13 जून को अमृतसर तथा 20 जून को संगरूर में होंगे। इसके बाद अक्टूबर तक एस.बी.एस. नगर, पठानकोट, फिल्लौर, जालंधर और लुधियाना में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की अधिकतम भागीदारी और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंजाब सरकार ने विशेष मल्टीमीडिया प्रदर्शनों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। राज्य भर में 92 स्थानों पर भव्य ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। सभी गांवों में गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए एक विशेष एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

वर्ष भर चलने वाले समागमों के थीम के तौर पर अकादमिक और युवा-केंद्रित कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए चीमा ने कहा कि उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग द्वारा गुरु रविदास जी की वाणी और सामाजिक समानता पर व्यापक सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर तथा सी.टी. विश्वविद्यालय लुधियाना में सफल आयोजन हो चुके हैं। आगामी सेमिनार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी तथा अन्य प्रमुख संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में क्विज, पेंटिंग, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों और समानता की भावना को मजबूत करना है। ये प्रतियोगिताएं मई से नवंबर तक चलेंगी, हालांकि जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी।

चीमा ने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्यव्यापी रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग एक स्मारक पेंडेंट जारी करेगा तथा पूरे पंजाब में 6.50 लाख झंडों का वितरण करेगा।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, वन विभाग के सहयोग से कुल 650 एकड़ पंचायत भूमि पर विशेष ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज बगीचियां’ स्थापित करेगा। इसके साथ प्रत्येक जिले में औसतन 6.50 लाख पौधे लगाने का व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खेल विभाग अगस्त में ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ (समानता के लिए दौड़) शीर्षक से जिला मुख्यालयों पर मैराथन आयोजित करेगा तथा सितंबर में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें कम से कम 650 प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्य आयोजन खुरालगढ़ में एक विशाल राज्य स्तरीय समारोह होगा, जिसमें श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, संत सम्मेलन, विशेष बाणी सम्मेलन, मीनार-ए-बेगमपुरा में उन्नत 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रात्रिकालीन ड्रोन शो जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार होशियारपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष लकड़ी के पंचकर्म हटों के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है।

बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव कुमार अमित, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली, पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव पुनीत गोयल तथा पर्यटन निदेशक संजीव कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleईडी की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल
Next Article देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

पंजाब चुनाव से पहले अकाली-भाजपा गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

August 21, 2026

पंजाब बंद को लेकर बड़ा ऐलान: कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, SGPC-अकाली दल ने दिया समर्थन

August 20, 2026
Don't Miss

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

HNE News DeskAugust 25, 2026

➖ कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम, पंजाब के लोगों का सहारा बनेगी भाजपा:…

शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

August 24, 2026

मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के खातों में डाली जाएगी ‘सम्मान राशि’

August 24, 2026

जिसे दुनिया ने समझा गरीब, मौत के बाद घर से निकली 8.40 लाख की जमा-पूंजी

August 24, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.