Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

July 7, 2026

मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 7, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
बलजीत कौर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम

सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित; जल्द ही लिया जाएगा भौतिक कब्जा

मुख्यमंत्री का प्रण: बुजुर्गों की आंखों में लाचारी के आंसू नहीं, चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा कर्तव्य

चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026

पंजाब के बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में एक आधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटिजन होम) का निर्माण किया जा रहा है। सरकारी स्वामित्व और प्रबंधन के तहत बनने वाले इस आश्रम के लिए गमाडा द्वारा सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी पूंजी और मार्गदर्शक हैं और जीवन के इस पड़ाव पर उनकी देखभाल करना सरकार का सबसे पहला कर्तव्य है।

प्रदेश के मुखिया के दृष्टिकोण को साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने भावुक होकर कहा, “हमारी सरकार सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं बना रही, बल्कि एक ऐसा ‘सुरक्षित घर’ तैयार कर रही है, जहां बेसहारा बुजुर्गों को अपनापन, सम्मान और परिवार जैसी प्यार मिल सके। मुख्यमंत्री का स्पष्ट प्रण है कि पंजाब के किसी भी बुजुर्ग को उम्र के इस पड़ाव पर अकेलेपन या लाचारी के आंसू नहीं बहाने पड़ें, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य कर्तव्य है। यह आश्रम उनके लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।”

कार्य की प्रगति के बारे में बताते हुए मंत्री ने आगे कहा कि परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए एस्टेट अधिकारी (प्लॉट्स), गमाडा, पुड्डा भवन, मोहाली को पत्र जारी कर दिया गया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि लागू नियमों के अनुसार उक्त साइट का भौतिक कब्जा (Physical Possession) जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली को सौंपने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत
Next Article मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

July 7, 2026

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
Don't Miss

मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम: डॉ. बलजीत कौर

HNE News DeskJuly 7, 2026

बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम सेक्टर-78 में 2.92…

मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत

July 7, 2026

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.