Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-भगवंत मान

June 26, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा, 2027 में जनता देगी जवाब: अरविंद केजरीवाल

भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा, 2027 में जनता देगी जवाब: अरविंद केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskMay 9, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
अरविंद केजरीवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • – पंजाब ही भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठजोड़ को खत्म करेगा- केजरीवाल

  • – गुरुओं की धरती पंजाब ने औरंगजेब को भी जवाब दिया था, अब 2027 के चुनाव में मोदी को भी जवाब देगा- केजरीवाल

  • – अशोक मित्तल के भाजपा में शामिल होते ही रेड बंद, लेकिन संजीव अरोडा ने इन्कार कर दिया तो फिर से रेड- केजरीवाल

  • – भाजपा ने हमेशा ंपजाब को तबाह-बर्बाद करने की कोशिश की और हर बार मुंह की खाई है- केजरीवाल

  • – पंजाब को बर्बाद करने के लिए तीन काले कानून लाने पर मोदी जी को झुकना पड़ा तो पंजाब के हक का हजारों करोड़ रोक दिए- केजरीवाल
  • – पीएम मोदी पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी छीन कर हरियाणा को देने की कोशिश कर रहे हैं- केजरीवाल
  • – औरंगजेब का भी पंजाब कब्जाने का सपना पूरा नहीं हुआ था, मोदी का भी सपना पंजाबी पूरे नहीं होने देंगे- केजरीवाल

नई दिल्ली, 09 मई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पड़ने पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईडी के सहारे भाजपा और मोदी जी ने पंजाब को ललकारा है। पंजाब न पहले झुका था और न अब झुकेगा। पंजाब ही भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठजोड़ को खत्म करेगा। पंजाब गुरुओं की धरती है। पंजाब ने औरंगजेब को भी जवाब दिया था और अब 2027 के चुनाव में मोदी जी को भी जवाब देगा। उन्होंने कहा कि अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा के घर एक साथ ईडी की रेड हुई थी। अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए तो रेड बंद हो गई, लेकिन संजीव अरोडा ने इन्कार कर दिया तो फिर से रेड हो गई।

शनिवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है। ईडी का काम है कि देश के अंदर अगर कहीं मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है, तो उसको रोकना और उसकी जांच करना। अगर इस मकसद से ईडी अपनी कार्रवाई करे, तो हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन जब से इस देश के अंदर मोदी जी राज आया है, सीबीआई भ्रष्टाचार को रोकने के लिए काम नहीं करती और न ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए काम करती है। वे सिर्फ और सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ने, उनके नेताओं को डराने-धमकाने और उन्हें भाजपा में शामिल कराने का काम करती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार सुबह से संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है, यह भी उसी दिशा में एक कार्रवाई है। संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी कोई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने नहीं आई है। संजीव अरोड़ा के यहां पिछले एक महीने के अंदर ईडी की यह दूसरी रेड है। इससे पहले 17 अप्रैल को ईडी आई थी और संजीव अरोड़ा के गुड़गांव, लुधियाना व दिल्ली के सभी ठिकानों पर रेड की। ये रेड तीन दिन चली। उन तीन दिनों की रेड में ईडी को क्या नहीं मिला, जो आज ढूंढने आए हैं। उसी वक्त अशोक मित्तल के यहां रेड हुई थी। उनके यहां भी तीन दिन रेड चली और उस रेड के बाद अशोक मित्तल ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद उनके यहां रेड खत्म हो गई और उनका सारा मामला रफा-दफा हो गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीव अरोड़ा ने भाजपा ज्वाइन नहीं की। उस दिन संजीव अरोड़ा पर काफी दबाव डाला गया कि भाजपा ज्वाइन कर लो। अगर वे उस दिन भाजपा ज्वाइन कर लेते, तो शायद आज ईडी की रेड नहीं होती। आज ईडी की रेड उनको सबक सिखाने के लिए हुई है कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन क्यों नहीं की। या तो भाजपा ज्वाइन कर लो, नहीं तो गिरफ्तार कर लिए जाओगे। इसलिए आज ईडी की रेड हुई है। यह बहुत ही दुख की बात है कि मोदी राज के अंदर एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी खासतौर पर पंजाब को टारगेट कर रहे हैं। पंजाब के लोगों के साथ धक्का, नाइंसाफी और अन्याय किया जा रहा है। पंजाब के लोगों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। पिछले 4 साल में मोदी जी ने पंजाब में पहले तीन काले कानून लाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब के किसानों के विरोध के सामने मोदी जी को झुकना पड़ा। पिछले चार साल से ग्रामीण विकास का हजारों करोड़ रुपया, जिससे मंडियों और गांव-गांव की सड़कें बननी होती हैं, वह प्रधानमंत्री जी ने रोक दिया। पंजाब की पंजाब यूनिवर्सिटी को टेकओवर करने की कोशिश की गई। चंडीगढ़ को हरियाणा को ट्रांसफर करने और पंजाब से छीनने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के पानी के ऊपर डाका डालने और बीबीएमबी को हथियाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे ना जाने कितने मामले हैं, जहां केंद्र सरकार और मोदी जी पंजाब के लोगों के साथ धक्का कर रहे हैं। अब पिछले कुछ दिनों से रोज बस एक ही खबर है कि आज ईडी ने यहां रेड कर दी, आज वहां रेड कर दी। जैसे ही बंगाल के चुनाव खत्म हुए, दिल्ली से ईडी की पूरी की पूरी टीम पंजाब के अंदर आ गई है। इनका मकसद कोई काला पैसा या मनी लॉन्ड्रिंग ढूंढना नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले प्रधानमंत्री जी ने खुद अपने भाषण में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे। किसी देश का प्रधानमंत्री किसी के खिलाफ संगीन आरोप लगाए, तो यह छोटी बात नहीं है। किसी ऐरे-गैरे, भाजपा के किसी प्रवक्ता या छोटे नेता ने आरोप नहीं लगाए थे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाए थे। आज प्रधानमंत्री जी खुद उन्हें अपने हाथ से मुख्यमंत्री की शपथ दिला कर आए हैं। अमित शाह ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे, उनको भी इन्होंने असम का मुख्यमंत्री बना दिया। अजित पवार के खिलाफ प्रधानमंत्री ने खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उसके छह दिन के अंदर उनको महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ईडी नहीं जाएगी, ईडी संजीव अरोड़ा के खिलाफ जाएगी। हिमंता बिस्वा सरमा को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, गिरफ्तार केजरीवाल को किया जाएगा। अजित पवार को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को किया जाएगा, क्योंकि उन सब ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इनका मकसद देश से भ्रष्टाचार दूर करना या मनी लॉन्ड्रिंग रोकना नहीं है। इनका मकसद केवल दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवाना है। आज पंजाब के अंदर इनके पास चुनाव में खड़े करने के लिए नेता नहीं हैं। इसीलिए यह दूसरी पार्टियों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने मोदी जी को पूरी विनम्रता के साथ याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। आज मोदी जी जो पंजाब के साथ अत्याचार कर रहे हैं, वह हमें कई सौ साल पहले के उस वक्त की याद दिलाता है जब औरंगजेब ने भारत के अंदर जगह-जगह अत्याचार करके कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। आज मोदी जी ने बेईमानी करके भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। उसके बाद औरंगजेब की नजर पंजाब के ऊपर पड़ी थी। पूरे देश पर बेईमानी से कब्जा करने के बाद अब मोदी जी की नजर भी पंजाब के ऊपर पड़ी है। औरंगजेब ने पंजाब के लोगों के साथ खूब अत्याचार किया था और मोदी जी भी पंजाब के लोगों के साथ खूब अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन उस वक्त हमारे गुरु साहिबान ने औरंगजेब के अत्याचार और अन्याय का सामना किया और अपनी कुर्बानियां दी थीं। उनकी कुर्बानियों से प्रेरित होकर आज पंजाब के लोग खड़े होकर मोदी जी के अत्याचार और अन्याय का सामना करेंगे और पूरे देश को मोदी राज के अन्याय और अत्याचार से मुक्ति दिलाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि 4 साल पहले जब आपने तीन काले कानून लाने की कोशिश की थी, तब भी आप पंजाब के साथ खिलवाड़ कर चुके हैं। आपको पंजाब के किसानों के सामने घुटने टेकने पड़े थे। आज आपने फिर पंजाब को ललकारा है, जिसे पंजाब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनम्रता से निवेदन करता हूं कि पंजाब के साथ धक्काशाही करना बंद कीजिए।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभगवंत मान सरकार ने दस्ती मंजूरियों को समाप्त करने और वित्तीय शासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल ई-सैंक्शन सिस्टम किया लॉन्च
Next Article संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, भाजपा एजेंसियों के सहारे लड़ रही पंजाब की लड़ाई: आप
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-भगवंत मान

June 26, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026
Don't Miss

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-भगवंत मान

HNE News DeskJune 26, 2026

– ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ बेअदबी करने वालों के लिए…

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026

जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवाल

June 26, 2026

एस.आई.आर.-2026 के तहत पंजाब भर में आज घर-घर गणना शुरू

June 25, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.