Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Health » पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं को 3,000 सरकारी नौकरियां, एनआरआई मामलों के लिए 6 नई अदालतें

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं को 3,000 सरकारी नौकरियां, एनआरआई मामलों के लिए 6 नई अदालतें

HNE News DeskBy HNE News DeskFebruary 14, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
हरपाल सिंह चीमा - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

चंडीगढ़ (हिंदी न्यूज़ एक्सप्रेस) – पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए 3,000 सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और न्याय प्रणाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार विभिन्न विभागों में 3,000 पदों पर भर्ती करेगी। इनमें 2,000 शारीरिक शिक्षा (PTI) शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि 822 पद स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।

पंजाब सरकार ने एनआरआई नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा और लुधियाना में 6 नई फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने का फैसला किया है। इससे विदेशों में रहने वाले पंजाबियों को लंबित कानूनी मामलों में जल्द न्याय मिलेगा।

कैबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 24 और 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी।

पंजाब सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 13 नए खेल चिकित्सकों (स्पोर्ट्स डॉक्टर) की भर्ती की है। ये डॉक्टर ओलंपिक्स और अन्य खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ रहेंगे, जिससे उन्हें बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

पंजाब सरकार ने अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को ठगी से बचाया जा सके।

वित्त मंत्री ने बताया कि भगवंत मान सरकार बनने के बाद से 50,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। अब 3,000 और पदों पर भर्ती से यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: कर्मचारियों और पेंशनरों को 14,000 करोड़ रुपये के बकाए की सौगात
Next Article भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचेगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

July 11, 2026

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026
Don't Miss

1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमा

HNE News DeskJuly 11, 2026

भगवंत मान सरकार सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़ाकर 3,546 करेगी; 56 प्रतिशत वृद्धि,…

मानसून के दौरान बढ़ती बीमारियों के बीच मुख्यमंत्री सेहत योजना पूरे पंजाब में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है

July 11, 2026

पंजाब में मात्र 16 दिनों में एस.आई.आर. के तहत 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण: अनिंदिता मित्रा

July 11, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 12 जुलाई को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप,

July 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

मोबाइल की ‘टूँ-टूँ’ ने हमारी ज़िंदगी बना दी-लाभार्थी

July 11, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.