Author: HNE News Desk

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांतो के बीच शनिवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह मुलाकात भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। नई साझेदारी और समझौतों पर हस्ताक्षर: इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें स्वास्थ्य, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के विषय शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच पिछले साल 30 बिलियन डॉलर का व्यापार होने की बात की और कहा कि दोनों देशों के…

Read More

जालंधर: जालंधर शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 26 जनवरी 2025 से नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर शहर में नया ई-चालान सिस्टम लागू करने की घोषणा की है। इस सिस्टम के तहत, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की हर हरकत पर CCTV कैमरे नजर रखेंगे। जैसे ही कोई नियम तोड़ा जाएगा, संबंधित वाहन मालिक को तुरंत चालान भेजा जाएगा। शहर की सड़कों पर अनियमित यातायात और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। जालंधर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, और हाईवे पर लगे उन्नत CCTV कैमरों का…

Read More

जालंधर, पंजाब: Punjab Jalandhar Female Dog Feeding Baby Monkey Video, Monkey Dog Friendship) पंजाब के जालंधर शहर के मोहल्ला कोट किशन चंद में एक अनोखी दोस्ती की मिसाल सामने आई है। यहां एक फीमेल डॉग और एक बंदर की जोड़ी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और लोग इसे देखकर हैरान हैं। यह जोड़ी शोले फिल्म के जय और वीरू की तरह मशहूर हो गई है, जहां बंदर न सिर्फ डॉग की पीठ पर बैठता है, बल्कि भूख लगने पर उसका दूध भी पीता है। मोहल्ले के लोगों…

Read More

लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे अमेरिका से गैर-कानूनी प्रवासियों की वापसी से सबक लें और गलत तरीकों से विदेश जाने की सोच छोड़कर अपने राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। यहां एक टूर्नामेंट के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती पर जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि पंजाब की ज़मीन दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि है। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण राज्य के युवा बेहतर भविष्य की तलाश में…

Read More

राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिला उद्यमियों की सराहना कीमोगा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में की भागीदारी मोगाः समाज की समग्र प्रगति और विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पूरे समाज को सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। आई.एस.एफ. कॉलेज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आधुनिक समाज में महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय महिलाओं, विशेषकर पंजाबी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समाज में महिलाएं सामाजिक और…

Read More

नई दिल्लीः Weather alert… देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी का महीना सबसे ठंडा रहता है, लेकिन इस बाद दिल्ली में जनवरी महीने में लोगों को ठंड से कंपकपी नहीं हो रही, बल्कि गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली वालों के लिए सबसे ज्यादा ठंडे रहने वाले महीने जनवरी में गर्मी का अहसास हुआ। पिछले 6 सालों में जनवरी महीने में रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather alert… दोपहर के समय निकली धूप ने लोगों को अपने स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया। मौसम…

Read More

नई दिल्लीः bjp national president election… दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम जो भी हो लेकिन इसके बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष काैन बनेगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस समय जेपी नड्डा इस कुर्सी को संभाले हुए हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही समाप्त हो चुका है। हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम पचास प्रतिशत राज्य इकाइयों में संगठन चुनाव पूरे होने आवश्यक हैं। bjp national president election… बीजेपी नेताओं के अनुसार…

Read More

नई दिल्लीः Delhi election… दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा में है। यहां की सीटों की बात करें तो इस बार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए। Delhi election… इस सीट के लिए 29 उम्मीदवारों ने कुल 40 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित मैदान…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और भारत की यात्रा पर जाना चाहते हैं। संभावित यात्रा को लेकर उन्होंने सलाहकारों से बातचीत भी की है। दरअसल ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी। अब ट्रंप के चीन दौरे पर जाने को अमेरिका और चीन के संबंध बेहतर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने अपने सलाहकारों से भारत के संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा की है। बीते महीने क्रिसमस के मौके पर जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका गए…

Read More

गाजाः गाजा पट्टी में 15 महीने से ज्यादा समय से चल रही लड़ाई आखिरकार रुक गई है। समझौता लागू होने में कुछ घंटों की देरी इसलिए हुई क्योंकि हमास ने उन तीन महिलाओं के नामों की सूची देने में विलंब किया। हमास ने तीनों महिलाओं को रिहा कर दिया है। रोमी गोनेन, एमली डेमेरी और डोरोन स्टीनब्रीचर नामक तीन महिलाओं कि रिहाई हुई। इसी के साथ समझौते के प्रथम चरण में 33 बंधकों की रिहाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि रेड क्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के तहत रिहा होने वाले फलस्तीनी कैदियों की…

Read More