Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ का बड़ा असर, 10वीं बोर्ड मेरिट में छात्राओं और सरकारी स्कूलों का दबदबा

May 12, 2026

13 मई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे नगर निकाय चुनाव उम्मीदवारों के नामांकन और शपथ पत्र: राज्य चुनाव आयोग

May 12, 2026

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने किया वेरका की अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन, पंजाब में सहकारी क्षेत्र को मिलेगा बड़ा विस्तार

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » अमेरिका से वापसी आंखें खोलने वाली, गैर-कानूनी तरीके से विदेश न जाएं युवाः भगवंत मान

अमेरिका से वापसी आंखें खोलने वाली, गैर-कानूनी तरीके से विदेश न जाएं युवाः भगवंत मान

HNE News DeskBy HNE News DeskJanuary 23, 2025
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
cm bhagwant maan appeal - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे अमेरिका से गैर-कानूनी प्रवासियों की वापसी से सबक लें और गलत तरीकों से विदेश जाने की सोच छोड़कर अपने राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

यहां एक टूर्नामेंट के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती पर जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि पंजाब की ज़मीन दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि है। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण राज्य के युवा बेहतर भविष्य की तलाश में अन्य देशों की ओर पलायन करने को मजबूर थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमेरिका से सामूहिक वापसी हम सभी के लिए आंखें खोलने वाली है और अब हमें गैर-कानूनी तरीके से विदेश नहीं जाना चाहिए, बल्कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही पंजाब के युवाओं को योग्यता के आधार पर 50 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि तीन वर्षों में युवाओं को इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा क्योंकि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पंजाब में प्रवास का रुख बदला है क्योंकि युवा राज्य में सरकारी नौकरियां पाने के लिए विदेशों से लौट रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का राज्य सरकार पर विश्वास बढ़ाया है, जिसके चलते अब वे विदेश जाने का विचार छोड़कर यहीं सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है कि विदेश जाने की पुरानी प्रवृत्ति के विपरीत अब राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिलों में भारी इज़ाफा हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर पुलिस विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने और दूसरी ओर युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में हर साल 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टर भर्ती करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हर साल करीब 2.50 लाख उम्मीदवार आवेदन करने की संभावना है, इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा पास करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता को भी सुधारेंगे। भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस में 10,000 नई भर्तियां करने का फैसला किया है, जिसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पारंपरिक पार्टियां उनसे इसलिए नाराज़ हैं क्योंकि वे एक आम परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दिव्य अधिकार है, इसलिए उन्हें यह सहन नहीं हो रहा कि एक आम आदमी कुशलता से सरकार चला रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को गुमराह किया, लेकिन अब लोग उनके भ्रामक प्रचार में नहीं आने वाले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने उत्तर काटो मैं चढ़ां’ की राजनीति करने वाली पार्टियों को सत्ता से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारी सरकार को सेवा करने का मौका दिया है और वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ काम करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता उनकी आलोचना इसलिए करते हैं क्योंकि हमारी सरकार द्वारा जनहित में फैसले लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम का सबसे प्रभावशाली तरीका हो सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने से युवाओं की ऊर्जा खेल के मैदान में लगती है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि खेलों में व्यस्त युवा नशे की ओर देखने का समय भी नहीं निकाल पाते क्योंकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर साल ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ करवाई जाती हैं, जो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये खेलें राज्य सरकार को खिलाड़ियों की क्षमताओं और कमजोरियों को पहचानने में मदद करती हैं, जिससे उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही क्योंकि यह राज्य की प्रगति और लोगों की खुशहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजक कमेटी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसे कार्यक्रम करवाने बंद कर दिए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब ‘आप’ सरकार के सत्ता संभालने के बाद माहौल बदल गया है और लोग ऐसे आयोजनों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रंग-बिरंगे पंजाब की झलक है और राज्य सरकार अब ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के विकास को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी क्लीनिक, सोलर लाइटें लगाने, कम्युनिटी हॉल के निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट देने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री मान ने सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज का दिया नारा
Next Article Jalandhar Viral Video: जालंधर में फीमेल डॉग और बंदर की अनोखी दोस्ती, हो रही है वायरल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ का बड़ा असर, 10वीं बोर्ड मेरिट में छात्राओं और सरकारी स्कूलों का दबदबा

May 12, 2026

13 मई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे नगर निकाय चुनाव उम्मीदवारों के नामांकन और शपथ पत्र: राज्य चुनाव आयोग

May 12, 2026

पंजाबी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी को ऑप्शनल बनाने के फैसले का किया विरोध

May 12, 2026
Don't Miss

13 मई से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे नगर निकाय चुनाव उम्मीदवारों के नामांकन और शपथ पत्र: राज्य चुनाव आयोग

HNE News DeskMay 12, 2026

चंडीगढ़, 12 मई 2026: राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में 08 नगर निगमों, 76 नगर…

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने किया वेरका की अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन, पंजाब में सहकारी क्षेत्र को मिलेगा बड़ा विस्तार

May 12, 2026

पंजाबी भाषा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी को ऑप्शनल बनाने के फैसले का किया विरोध

May 12, 2026

अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, पंजाब को निवेश का हब बनाने पर फोकस

May 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.