Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
शिमला- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में 2017 में हुए बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े सूरज की लॉकअप में हत्या के मामले में चंडीगढ़ की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जहूर हैदर जैदी सहित आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही, सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।सोमवार सुबह अदालत ने दोषियों से उनकी अंतिम दलीलें सुनी, जिसके बाद फैसला सुनाया गया। यह हिमाचल प्रदेश के…
नई दिल्लीः अगर आप सरकारी नाैकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए कई विभागों में नाैकरियां निकली हैं। बस आपको समय पर अप्लाई करना है। सरकारी नाैकरियाें की बात करें तो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में करीब पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती संविदा के आधार पर होगी। महिला परिचालकों को उनके गृह जिले के डिपो में तैनाती दी जाएगी। महिला परिचालक पद के अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी का बी प्रमाणपत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के…
कोलकाता: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। कभी बयान और कभी पोस्टरबाजी के मामले में वह फंसते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है. इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है। FIR की बात…
नई दिल्लीः जनवरी में बढ़े हुए न्यूनतम तापमान में तो 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस के करीब था। सोमवार 27 जनवरी को गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है, फिर विकसित हो रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 72 घंटे में देश के कई संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वैसे दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’…
देहरादनूः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। उत्तराखंड भारत का पहला राज्य होगा, जहां यह कानून प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इनमें अधिनियम की नियमावली को मंजूरी और अधिकारियों की ट्रेनिंग शामिल है। शादी, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप को रेगुलेट करेगाउत्तराखंड यूसीसी विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे संबंधित अन्य विषयों को रेगुलेट करेगा। यूसीसी में सभी धर्मों में पुरुषों और महिलाओं के…
लंदनः भारतीय गणतंत्र दिवस पर खालिस्तानियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया। इस दाैरान उनकी भारतीय समुदाय से तीखी बहस हुई और भारतीय समुदाय ने उनका करारा जवाब दिया। कुछ भारतीयों ने मीडिया को बताया कि भारतीय प्रवासी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दूतावास परिसर के बाहर इकट्ठा हुए थे, तभी उन्होंने देखा कि कुछ खालिस्तान समर्थक सदस्य भारत और हमारी अखंडता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पहले भी खालिस्तान समर्थकों ने अपना प्रदर्शन किया है और उससे काफी अशांति का माहौल बन गया था, मगर इस बार उनको काफी जोरदार…
प्रयागरागज- महाकुंभ में करोड़ो श्रद्धालु हर रोज संगम में डुबकी लगाकर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। महाकुम्भ-2025 में कल 1.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं, आज आज धर्म संसद बुलाई गई है। इसमें सनातन बोर्ड के गठन का ऐलान होगा। चारों शंकराचार्य, 13 अखाड़े और हजारों साधु-संत इस फैसले पर मुहर लगाएंगे। सनातन बोर्ड में देशभर के 200 प्रमुख मंदिर शामिल किए गए हैं। अध्यक्ष, महामंत्री, मार्गदर्शक मंडल सहित सभी पदाधिकारी चुन लिए…
प्रयागराज, 26 जनवरी 2025: रेलवे ने प्रयागराज से एक नई ट्रेन सेवा शुरू की है, जिसमें 15 जनरल डिब्बे जोड़े गए हैं। यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प है। ₹60 के न्यूनतम किराए पर उपलब्ध यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो रोजाना सफर करते हैं। यह नई ट्रेन प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों को भी बेहतर तरीके से जोड़ती है। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। कम किराए और अधिक डिब्बों की वजह से यह ट्रेन लोगों…
पेंशनभोगियों के लिए पेंशन न केवल एक वित्तीय सहायता है, बल्कि यह उनकी मासिक जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण साधन है। पेंशन समय पर मिले, इसके लिए सरकार और पेंशन वितरण एजेंसियां लगातार प्रयासरत रहती हैं। 2025 में पेंशन भुगतान की तारीखों को लेकर कई पेंशनभोगी चिंतित हैं। यहां हम आपको पेंशन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो। पेंशन 2025 में कब आएगी? आमतौर पर, सरकारी पेंशन हर महीने की पहली तारीख को जारी की जाती है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में पेंशन भुगतान में थोड़ी देरी हो सकती है। उदाहरण…
जब आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य होता है। ये शुल्क प्रॉपर्टी को कानूनी रूप से आपके नाम पर रजिस्टर करने के लिए लिया जाता है। इन शुल्कों की दरें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती हैं और ये प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू पर निर्भर करती हैं। आइए जानते हैं कि स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस की गणना कैसे की जाती है और इनके लिए क्या नियम हैं। स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस क्या हैं? स्टाम्प ड्यूटी एक प्रकार का टैक्स है जिसे प्रॉपर्टी दस्तावेज़ों को कानूनी मान्यता देने के लिए…
