Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के ऐतिहासिक 100वें मिशन की उल्टी गिनती आज सुबह शुरू हो गई। इस मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-2 का प्रक्षेपण किया। लगभग 20 मिनट उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। ISRO के अनुसार इस सैटेलाइट के मुख्य उपयोग में स्थलीय, हवाई और समुद्री नेविगेशन, सटीक कृषि, बेड़े प्रबंधन, मोबाइल उपकरणों में स्थान-आधारित सेवाएं, उपग्रहों के लिए कक्षा निर्धारण, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)-आधारित अनुप्रयोग, आपातकालीन सेवाएं और समय सेवाएं शामिल हैं। मिशन के दौरान इसरो ने सफलतापूर्क सैटेलाइट…
प्रयागराजः cm yogi appeal उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गये हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है। उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। भगदड़ को लेकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने कहा, ‘हमने पहले ही कहा था…
प्रयागराजः माैनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने करोड़ों श्रद्धालु उमड़े और इस दाैरान भगदड़ मचने की खबर है। मेला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। सभी सरकारी अमला ऐक्शन में है। अखाड़ों का अमृत स्नान रोक दिया गया है। मेला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही लोगों से संयम रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहा है। सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान को रद्द कर दिया है। महाकुंभ में हुई भगदड़ पर सीएम योगी और पीएम मोदी की…
देहरादूनः Prime Minister Modi inaugurated the 38th National Games उत्तराखंड में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में था। पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर स्टेडियम में प्रवेश किया। Prime Minister Modi inaugurated the 38th National Games पीएम मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व पीटी ऊषा भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ, टोपी, शॉल और अंगवस्त्रम भी भेंट किए। पीएम मोदी ने कहा कि आंकड़े कहते हैं कि हमारे देश में…
नई दिल्लीः delhi election cm mann पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कई चुनावी कार्यक्रमों के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान को तेज कर दिया। आप के लिए लोगों का समर्थन देखकर मान ने कहा, “पूरी दिल्ली से एक ही आवाज आ रही है – इस बार फिर लाएंगे केजरीवाल।” सीएम मान ने पहले विश्वास नगर निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। वहां के लोगों को संबोधित करते हुए मान ने दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों पर जोर दिया और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने के…
मुंबईः Siddhivinayak Temple dress code सिद्धिविनायक मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि श्रद्धालुओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू हो गया है। मंदिरों में छोटे कपड़े और फटी जींस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए नियमों के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं के पास पूरे कपड़े वाली पारंपरिक भारतीय पोशाक नहीं होगी, उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। Siddhivinayak Temple dress code इस बीच, मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि श्रद्धालुओं के अनुरोध पर ड्रेस कोड पर फैसला लिया गया है। फटी हुई जींस, स्कर्ट या मंदिर के माहौल के लिए अंग प्रदर्शन करने वाले…
हैदराबादः hyderabad husband killed wife कई बार अपराध जगत से ऐसी खबरें सामने आती हैं जो सबको हैरान करती हैं। इन खबरों में अपनों की अपने ही हत्या करते दिखते हैं। जैसे कि हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सैनिक की तरफ से अपनी पत्नी की हत्या के किए जाने के सनसनीखेज मामले को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि, उसने कथित तौर पर एक दिन में अपनी पत्नी के शरीर के टुकड़े किए, उसकी हड्डियों को मूसल में कूटा और अवशेषों को शौचालय में बहा दिया।…
प्रयागराजः यहां महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इस भीड़ में जहां सामान चोरी का भय होता है वहीं एक महिला ने अपने पति को भीड़ से सुरक्षित रखने का जो जुगाड़ लगाया, वो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने सिर पर सामान रखे नजर आ रही है। महिला के हाथ में रस्सी बंधी नजर आई। महिला की इस रस्सी का दूसरा छोर उसके पति के कमर से बंधा था। मेले की भीड़ में कहीं पति उससे बिछड़ ना जाए इसके लिए महिला ने ऐसा…
नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अवैध अप्रवासियों के मामले को लेकर भी बात हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अवैध अप्रवासियों को लेकर जो सही होगा वही करेंगे। इस मामले में भारत के साथ चर्चा चल रही है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के फरवरी में व्हाइट हाउस आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई। उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हम पारस्परिक रूप…
प्रयागराजः कल माैनी अमावस्या है और महाकुंभ में शाही स्नान है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अब तक 15 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 10 टोल 27 से 30 जनवरी तक कर मुक्त रहेंगे। इसके अलावा वसंत पंचमी के लिए भी एक फरवरी रात आठ बजे से चार फरवरी रात 7.59 बजे तक तक टोलों पर टैक्स नहीं लगेगा। मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए विशेष योजना बनाई है। बयान के मुताबिक, 25 जनवरी से ही…
